
कोटा . प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 26 नवम्बर सोमवार को पीएम बनने के बाद पहली बार कोटा आ रहे हैं। प्रधानमंत्री की दोपहर 2 बजे दशहरा मैदान में आमसभा आयोजित की जाएगी। आमसभा की तैयारियों का जायजा लेेने के लिए कोटा बूंदी सांसद व राजस्थान में प्रधानमंत्री की आयोजित की जाने वाली सभाओं के प्रभारी ओम बिरला, जिला प्रशासन की पूरी टीम व एसपीजी की टीम ने दशहरा मैदान का जायजा लिया।
Read More: खेती से पहले ही अन्नदाता का छूट रहा पसीना, खा रहे धक्के और पुलिस की झिड़कियां
बिरला ने बताया कि मोदी की सभा के लिए टीम ने सुरक्षा व्यवस्थाएं देखी, आमजन के बैठने, पानी, पार्किंग सहित कई व्यवस्थाओं पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि सभा में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, कई केन्द्रीय मंत्री, कोटा व बांरा जिले के भाजपा प्रत्याशी सहित कई नेतागण उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष हेमंत विजयवर्गीय, महामंत्री जगदीश जिंदल, अरविंद सिसोदिया, जीएमए प्लाजा अध्यक्ष राकेश जैन, छगन माहुर सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।