20 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Kota / बेटी से मिलने घर से निकला था पिता, रास्ते में हो गया गायब, बूंदी पुलिस न बाइक ढूंढ सकी और न ही अपना सिपाही

बेटी से मिलने घर से निकला था पिता, रास्ते में हो गया गायब, बूंदी पुलिस न बाइक ढूंढ सकी और न ही अपना सिपाही

बूंदी पुलिस का जवान बेटी से मिलने घर से सवाईमाधोपुर के लिए निकला था। लेकिन, वह न तो ससुराल पहुंचा और न ही बूंदी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Zuber Khan

•

Updated: 25 Sep 2019, 3:50 PM IST

police Constable Missing

बेटी से मिलने घर से निकला था पिता, रास्ते में हो गया गायब, बूंदी पुलिस न बाइक ढूंढ सकी और न ही अपना सिपाही

बूंदी. बूंदी पुलिस का कांस्टेबल अभिषेक 28 अगस्त को घर से निकला था, जो आज तक भी वापस नहीं लौटा और न ही उसका अब तक कोई सुराग लग पाया। परिजन किसी अनहोने की आशंका से आशंकित नजर आ रहे हैं। जानकारी के अनुसार बूंदी के बीबनवां रोड निवासी अभिषेक शर्मा बूंदी पुलिस लाइन में कांस्टेबल के पद पर तैनात है। वह 28 अगस्त को अपनी डेढ़ साल की बेटी से मिलने के लिए सवाईमाधोपुर के जटवाड़ाकलां अपने ससुराल जाने की बात कहकर निकला था। तब से आज तक उसका कोई पता नहीं चल सका। परिजनों ने सभी संभावित जगहों पर पूछताछ की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। इस मामले में परिजनों ने 5 सितम्बर को बूंदी के कोतवाली थाने में मामला भी दर्ज कराया।

Read More: बड़ी खबर: राजस्थान पुलिस 20 दिन बाद भी नहीं ढूंढ पाई अपना सिपाही, किस हाल में है किसी को नहीं पता

सवाईमाधोपुर पुलिस को भी मामले से अवगत कराया। अब लोगों के मन में सवाल उठ रहे हैं कि अभिषेक ससुराल भी नहीं पहुंचा तो गया कहां। परिजन किसी अनहोनी की आशंका से आशंकित हैं। रोजाना पुलिस थानों के चक्कर लगा रहे हैं लेकिन पुलिस किसी नतीजे तक नहीं पहुंच सकी। परिजनों के अनुसार वह जटवाड़ा कलां की कहकर तो निकला, लेकिन वहां तक नहीं पहुंचा। मोबाइल सिम की लोकेशन पता करने पर लास्ट लोकेशन बौंली थाना क्षेत्र की बताई गई। ऐसे में परिजनों ने बौंली थाने में भी मामला दर्ज कराकर मदद की गुहार लगाई है।

Read More: बाढ़ पीडि़तों का दर्द: खाने को रोटी और सिर पर छत नहीं, बिजलियां कड़कती तो कांप जाता कलेजा, कैसे बसाएं उजड़े आशियाने...

कुछ मिनट के लिए ऑन हुआ मोबाइल
अभिषेक के मामा लोकेश दीक्षित के अनुसार 28 अगस्त को अभिषेक की उसके मित्र इरशाद से बात हुई थी। इसके बाद उसका मोबाइल बंद हो गया। 29 अगस्त को सुबह 9 बजे मोबाइल कुछ मिनट के लिए ऑन हुआ और फिर बंद हो गया। 28 अगस्त के बाद अभिषेक की किसी से भी बातचीत नहीं हो सकी। अभिषेक अपने मित्र इरशाद की बाइक लेकर ही जटवाड़ाकलां के लिए निकला था।

खाते से भी नहीं हुआ कोई लेनदेन
परिजनों ने बताया कि अभिषेक का रोज का करीब 500 से 1000 का खर्चा रहता था, लेकिन 28 अगस्त से लेकर अब तक उसके खाते से एक रुपए का भी लेनदेन नहीं हुआ।

Read More: कोटा कलक्टर की चेतावनी: देश के 3 बड़े राज्यों को चंबल के कोप से बचाना है तो इन 4 बांधों की करवानी होगी सिक्योरिटी ऑडिट

शुरू से चेतती पुलिस तो लग सकता था पता
परिजनों ने आरोप लगाया कि बूंदी पुलिस को 5 सितम्बर को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद से 15 सितम्बर तक पुलिस की ओर से कोई खास कार्रवाई नहीं की गई। अब 15 से 20 तारीख तक पुलिस तलाश की प्रक्रिया में जुटी है, लेकिन वह भी नाकाफी है। उनका कहना है कि यदि रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद से ही पुलिस इसे गंभीरता से लेती तो अब तक अभिषेक का पता लग सकता था। अब तक पुलिस न तो मोटरसाइकिल ढूंढ सकी और न ही अभिषेक को।

मैंने अभी ज्वॉइन किया है। मेरे सामने ऐसा कोई मामला सामने नहीं आया है। बूंदी पुलिस अगर मामले की जानकारी देगी तो उनकी पूरी मदद की जाएगी।
राजकुमार मीणा, थानाधिकारी, बौंली

फिलहाल कुछ पता नहीं चला। पुलिस तलाश कर रही है। अभिषेक हमारा ही कांस्टेबल है और उसकी हमें भी फिक्र है कि वो मिल जाए। हमारी ओर से पूरे प्रयास किए जा रहे हैं।
ममता गुप्ता, पुलिस अधीक्षक, बूंदी