25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भृत्युभोज रुकवाने पहुंची पुलिस फोर्स, खाना न बनाने की चेतावनी के साथ हलवाई को भगाया, क्यों, पढि़ए खबर

Social evils, mrityubhoj events: बूंदी जिले के शक्करगढ़ में पुलिस ने भृत्युभोज कार्यक्रम रुकवाया दिया और हलवाई का सामान वाहन में भरवाकर रवाना कर दिया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Zuber Khan

•

Updated: 5 Oct 2019, 11:47 AM IST

mrityubhoj

भृत्युभोज रुकवाने पहुंची पुलिस फोर्स, खाना न बनाने की चेतावनी के साथ हलवाई को भगाया, क्यों, पढि़ए खबर

बूंदी. शक्करगढ़. खेराड़ बलाई समाज के पंचों की मृत्युभोज की शिकायत पर शुक्रवार को शक्करगढ़ थाना पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृत्युभोज ( mrityubhoj ) कर रहे परिजनों को पाबंद कर हलवाई का सामान पिकअप में भरवाकर रवाना किया। जानकारी के अनुसार बूंदी जिले के ठगा का झोंपडिय़ां निवासी बलाई समाज की एक महिला की गत दिनों मृत्यु हो गई थी। परिवार के लोग मृत्युभोज करना चाहते थे। उसका बारहवां शुक्रवार को था। गांव में समाज की मनाही और प्रशासन द्वारा पाबंद किए जाने पर परिजन गुपचुप तरीके से शक्करगढ़ आकर मृत्युभोज करना चाहते थे।

Read More: राजस्थान में गड्ढों ने फोड़ दी युवक की आंख, कैसे पढि़ए पूरी खबर

थाने से कुछ दूरी पर एक जगह मृत्युभोज की तैयारियों का समाज के लोगों को पता चला तो उन्होंने उच्चाधिकारियों को शिकायत की। इस पर शक्करगढ़ थानाप्रभारी विक्रम सेवावत, अमरगढ़ चौकी प्रभारी रामप्रसाद मीणा शुक्रवार को जाकर भोजन बनाने का कार्य बंद करवाया। हलवाई समेत आयोजकों को पाबंद किया। इस दौरान हलवाई के सामान को पिकअप में भरवाकर रवाना किया गया।

Read More: खुशखबरी: पर्यटकों के लिए किसी भी वक्त खुल सकते हैं मुकुन्दरा हिल्स टाइगर रिजर्व के दरवाजे, रास्ते में चुनौतियां भी खूब

गौरतलब है कि राजस्थान पत्रिका ने मामले को उजागर किया था। खबर के प्रकाशन के बाद इस सम्बन्ध में उच्चाधिकारियों ने कार्रवाई के निर्देश दिए। समाज के अध्यक्ष रामदेव बलाई ने बताया कि समाज व प्रशासन के प्रयास से कुरीति का अंत हुआ है।

बड़ी खबरें

View All

कोटा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग