25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ये दावेदार होंगे भाजपा जिलाध्यक्ष की दौड़ से बाहर, इन 2 विधायकों में से एक बन सकता है कोटा शहर अध्यक्ष

भारतीय जनता पार्टी ने राजस्थान में नए जिलाध्यक्षों के चयन के लिए गाइड लाइन तय की है। जिसके मुताबिक ये दावेदार बाहर हो सकते हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Zuber Khan

•

Updated: 2 Dec 2019, 8:30 AM IST

BJP

ये दावेदार होंगे भाजपा जिलाध्यक्ष की दौड़ से बाहर, इन 2 विधायकों में से एक बन सकता है कोटा शहर अध्यक्ष

कोटा. भारतीय जनता पार्टी ने राजस्थान में नए जिलाध्यक्षों के चयन के लिए गाइड लाइन तय की है। इस गाइड लाइन में 40 से 50 वर्ष की आयु वर्ग के पदाधिकारियों को ही मौका दिया जाएगा। पार्टी की राष्ट्रीय स्तर पर यह गाइड लाइन तय की गई है। मध्यप्रदेश में तो इस गाइड लाइन के अनुसार ही जिलाध्यक्ष बनाए गए हैं। यदि प्रदेश में भी यह गाइड लाइन मानी गई तो संभाग में जिलाध्यक्ष की दौड़ से कई पदाधिकारी बाहर हो जाएंगे।

Read More: कोचिंग छात्रा को छेडऩा मजनू को पड़ा भारी, लोगों ने की जमकर धुनाई तो लड़की के पैर पकड़ मांगी माफी

शर्मा और दिलावर पर भी चर्चा!
जानकार सूत्रों का कहना है कि रायशुमारी में जो नाम आए हैं, यदि इस पर एकराय नहीं बनती है तो पार्टी हाईकमान कोटा शहर अध्यक्ष कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा और देहात जिलाध्यक्ष रामगंजमंडी विधायक मदन दिलावर को बना सकती है। दोनों नामों पर राजनीतिक गलियारों में चर्चा है।

Read More: कोटा की सड़कों पर मौत की रफ्तार, गलियों से सड़कों तक वाहनों की स्पीड 70 पार, खौफ में लाखों लोग

तीनों विधायकों से फोन पर रायशुमारी
कोटा की बैठक में तीनों विधायक संदीप शर्मा, मदन दिलावर और कल्पना देवी मौजूद नहीं थी। तीनों को पार्टी की अलग-अलग जगहों पर बैठकों का दायित्व सौंप रखा था। इस कारण फोन पर राय दी है। संदीप शर्मा और कल्पना देवी से शहर जिलाध्यक्ष के लिए नाम मांग लिए। दिलावर से देहात जिलाध्यक्ष के लिए नाम मांगा था। पूर्व विधायकों ने तीन-तीन नाम दिए हैं।

बड़ी खबरें

View All

कोटा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग