16 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सर्प के दंश से अधिक विषैली साबित हुई उपचार की लाचार व्यवस्था

समय पर नहीं मिला उपचार तो टूटा दम
2 min read
Google source verification

कोटा

image

Zuber Khan

Jun 23, 2018

patient

patient

कोटा. रेलवे कॉलोनी थाना क्षेत्र स्थित पूनम कॉलोनी में एक मजदूर को सर्प ने डस लिया। लेकिन समय पर उपचार नहीं मिलने से उसकी मौत हो गई।

Read More:भाजपा है बड़े-बड़े झूठ बोलने वाली पार्टी, योग के नाम पर हो रही जनता की गाढ़ी कमाई खर्च
जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश झाबूआ निवासी राजू (18 ) पुत्र बिट्टू काम की तलाश में अपने परिवार के साथ कोटा आया था। गुरुवार रात करीब 3 बजे राजू को उसकी टापरी में सर्प (कोबरा) ने डस लिया। इससे वह अचेत हो गया। परिजन उसे निजी एम्बूलेंस से एमबीएस अस्पताल लेकर गए।

Read More:सोने के माफिक नकदी उपज माने जाने वाले लहसुन ने लीं कई अन्नदाताओं की जान

परिजनों ने आरोप लगाया कि राजू को अस्पताल लाने के बाद यहां किसी चिकित्सक ने उसे नहीं देखा। इस कारण उसका समय पर उपचार नहीं हो सका। राजू को सुबह करीब 7 बजे भर्ती कराया गया था और 11.30 बजे उसने दम तोड़ दिया।

Read More:आखिर क्यों बना लहसुन, अधिकारियों के गले की फांस, जानने के लिए पढ़े खबर ...

स्टे्रचर पर लेकर भटकते रहे परिजन
परिजनों का कहना है कि वह राजू को स्ट्रेचर पर लेकर अस्पताल में एक से दूसरी जगह भटकते रहे, लेकिन किसी ने उसकी सुध नहीं ली। घटना की जानकारी लगने पर रेलवे कॉलोनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपा। रेलवे कॉलोनी थाना पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

Read More:इंतजार खत्म बस 7 दिन बाद किसानो में दौडेगी खुशी की लहर

सुबह आते ही उसका उपचार शुरू कर दिया था, उसे आईसीयू में भर्ती कराया गया था लेकिन परिजन काफी देर से उसे लेकर आए। लापरवाही जैसी कोई बात नहीं है।
-डॉ. नवीन सक्सेना,
एमबीएस अधीक्षक

Read More:राजस्थान का ऐसा विभाग जहां विभाग को तबाह करने वाले कर्मचारियों को दिया जा रहा पदोन्नति का तोहफा