30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Agricultural University: कृषि संकाय में स्नातकोत्तर, विद्यावाचस्पति में राष्ट्रीय स्तर के पाठ्यक्रम का समावेश

कृषि विश्वविद्यालय, कोटा में कृषि संकाय के अध्ययन मण्डल की चतुर्थ बैठक मंगलवार को कुलपति डॉ. डीसी जोशी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में कुलपति ने भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली की बीएसएमए समिति द्वारा नवीन राष्ट्रीय स्तर के पाठ्यक्रम को कृषि संकाय के स्नातकोत्तर व विद्यावाचस्पति में शामिल करने के लिए निर्देशित किया।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Abhishek Gupta

•

Updated: 1 Mar 2022, 10:17 PM IST

Agricultural University: कृषि संकाय में स्नातकोत्तर, विद्यावाचस्पति में राष्ट्रीय स्तर के पाठ्यक्रम का समावेश

Agricultural University: कृषि संकाय में स्नातकोत्तर, विद्यावाचस्पति में राष्ट्रीय स्तर के पाठ्यक्रम का समावेश

कोटा. कृषि विश्वविद्यालय, कोटा में कृषि संकाय के अध्ययन मण्डल की चतुर्थ बैठक मंगलवार को कुलपति डॉ. डीसी जोशी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में कुलपति ने भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली की बीएसएमए समिति द्वारा नवीन राष्ट्रीय स्तर के पाठ्यक्रम को कृषि संकाय के स्नातकोत्तर व विद्यावाचस्पति में शामिल करने के लिए निर्देशित किया। साथ ही नवीन शिक्षा नीति के अनुरूप विश्वविद्यालय के पाठ्यक्रमों को अपनाने पर जोर दिया। उन्होंने विवि शिक्षकों से छात्रों को कृषि के क्षेत्र में रोजगार प्राप्त करने के स्थान पर रोजगार परक करने वाला बनाने वाली शैक्षिक तकनीकों को अपनाने का आह्वान किया। कृषि महाविद्यालय उम्मेदगंज कोटा के अधिष्ठाता डॉ. एम.सी. जैन ने बैठक में महाविद्यालय के प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। साथ ही महाविद्यालय कि उपलब्धियों एवं विद्यार्थियों द्वारा दिए गए उत्कृष्ण परिणामों के बारे में सदन को अवगत करवाया। डॉ॰ जैन ने बताया कि कृषि संकाय में नवीन राष्ट्रीय स्तर के पाठ्यक्रम के समावेश से कृषि छात्रों के राष्ट्रीय स्तर पर रोजगार के अवसरों में वृद्धि होगी तथा नवीन पाठ्यक्रम में सैधांतिक शिक्षा के साथ प्रायोगिक तौर पर औद्योगिक कृषि शिक्षा की भी जानकारी प्रदान की जावेगी, जिससे कृषि क्षेत्र के विद्यार्थियों में नवीन कौशल क्षमता का विकास होगा।
बैठक में गुजरात के आनन्द कृषि विश्वविद्यालय में स्थित कृषि महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ॰वाई॰एम॰ शुक्ला तथा कृषि महाविद्यालय, लालसोट के अधिष्ठता डॉ॰ एस॰एस॰ यादव ने अध्ययन मण्डल के बाह््य सदस्य के रूप में ऑनलाईन भाग लेकर राष्ट्रीय स्तर के पाठ्यक्रम को कृषि विश्वविद्यालय, कोटा द्वारा अपनाने के लिए आवश्यक सुझाव दिए। अध्ययन मण्ड़ल के सदस्य सचिव डॉ॰ सुभाष शर्मा ने बैठक के मुख्य मुद्दो का संक्षिप्त विवरण देते हुए बैठक के सभी एजेण्ड़ा क्रमश: प्रस्तुत किए तथा कार्यक्रम का संचालन किया।
बैठक में कृषि विश्वविद्यालय के उद्यानिकी एवं वानिकी महाविद्यालय के अधिष्ठाता एवं उद्यानिकी संकाय अध्यक्ष डॉ॰ आई॰बी॰ मौर्य, निदेशक शिक्षा डॉ॰ आशुतोष मिश्रा, परीक्षा नियंत्रक डॉ॰ विरेन्द्र सिंह, निदेशक शिक्षा प्रसार डॉ॰ एस॰के॰ जैन, निदेशक छात्र कल्याण डॉ॰ जितेन्द्र सिंह, कृषि महाविद्यालय, हिण्ड़ौली के अधिष्ठाता डॉ॰एन॰एल॰ मीणा के साथ अध्ययन मण्डल के अन्य सदस्यों एवं महाविद्यालय के विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्षों ने भाग लिया। साथ ही कृषि विश्वविद्यालय, कोटा के कृषि संकाय में सम्बद्धता प्राप्त शहीद कैप्टन रिपु दमन सिंह राजकीय महाविद्यालय, सवाई माधोपुर तथा माता भगवती देवी देव संस्कृति कृषि महिला महाविद्यालय, सीसवाली के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया।
बैठक के अन्त में डॉ॰ एन॰एल॰ मीणा, अधिष्ठाता कृषि महाविद्यालय, हिण्ड़ौली ने सभी को धन्यवाद ज्ञापन दिया। कार्यक्रम का संकलन डॉ॰ कीर्ति एवं डॉ॰ चिराग गौतम द्वारा किया गया।