28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ऊर्जा मंत्री के विधानसभा क्षेत्र में दो नई पंचायत समितियां बनाने की तैयारी

कोटा जिले में कनवास, चेचट, सीमलिया और खातौली बनेंगी पंचायत समितियां
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Mukesh Sharma

•

Updated: 13 May 2025, 12:57 PM IST

jila parishad

jila parishad bhawan

kota news : जिला प्रशासन ने पंचायती राज चुनाव के तहत जिले में नई पंचायत समितियों और नई ग्राम पंचायतों के प्रस्ताव तैयार कर सोमवार को प्रस्तावों का प्रकाशन कर दिया। अब आपत्तियां मांगी गई हैं। जिले में चार नई पंचायत समितियों के गठन की तैयारी कर ली है। इस संबंध में भी आपत्तियां मांगी हैं।

ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर नई पंचायत समितियों के गठन में सबसे पावरफुल रहे हैं। उनके विधानसभा क्षेत्र सांगोद में कनवास और सीमलिया नई पंचायत समितियां गठित हो गई हैं, जबकि पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर के विधानसभा क्षेत्र में चेचट को नई पंचायत समिति बनाया जाना प्रस्तावित है। वहीं पीपल्दा विधानसभा क्षेत्र में खातौली को भी पंचायत समिति बनाया जाएगा।

जिले में 9 पंचायत समितियां हो जाएंगी

जिले में नई पंचायत समितियों के गठन के बाद कुल 9 पंचायत समितियां हो जाएंगी। वर्तमान में लाडपुरा, खैराबाद, सांगोद, सुल्तानपुर और इटावा पंचायत समिति है।

कार्यकर्ताओं को राजनीति फायदा

नई पंचायत समितियों व ग्राम पंचायतों के गठन से कार्यकर्ताओं को राजनीति में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। कार्यकर्ता सरपंच और प्रधान बन सकेंगे। ग्राम पंचायतों और पंचायत समितियों के पुनर्गठन के पीछे सरकार का तर्क है कि वर्तमान में क्षेत्रफल बढ़ा होने से पंचायती राज के जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र पर पूरा ध्यान नहीं दे पाते। क्षेत्र छोटा होगा तो जनता से सीधा संवाद होगा और समस्याओं का समाधान त्वरित हो सकेगा। साथ ही, अधिकारी स्तर पर भी त्वरित कार्रवाई होगी।

चेचट क्षेत्र में चार ग्राम पंचायतें बनेंगी

चेचट क्षेत्र में रीछी, सोहनखेड़ा, भटवाड़ा, कंवरपुरा नई ग्राम पंचायतों का पुनर्गठन किया है। इसमें नवसृजित रीछी ग्राम पंचायत में रीछी, निमोदा एवं मवासा, सोहनखेड़ा में फतेहपुर, गणेशपुरा खुर्द, गुंदी एवं सोहनखेड़ा, भटवाड़ा में नयागांव जागीर, झामरा, मुकंदरा, अमझार एवं भटवाड़ा व कंवरपुरा में कंवरपुरा, गुडाला एवं मनोहरपुरा गांव को शामिल किया गया है। ग्राम पंचायतों के पुनर्गठन के बाद क्षेत्र को चार नई ग्राम पंचायतें मिलेंगी।

खातौली पंचायत समिति में यह शामिल होंगे

पुनर्गठित खातौली पंचायत समिति में क्षेत्र की खातौली, जटवाड़ा, बालूपा, कैथूदा, बागली, बालूपा, निमोला, तलाव, जोरावरपुरा सहित नई व पुरानी 22 ग्राम पंचायतों को इसमें समिलित किया गया है। इटावा उपखंड अधिकारी रामनिवास मेहता ने बताया कि पंचायती राज की प्रस्तावित सूची तैयार कर दी गई है।

अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रशासन मुकेश चौधरी ने बताया कि जिले में चार नई पंचायत समितियों के गठन के प्रस्ताव प्रकाशित किए गए हैं। इसमें कनवास, चेचट, सीमलिया और खातौली को ग्राम प्रस्ताव प्रकाशन के बाद अब इन्हें लेकर एक माह तक आपत्तियां आमंत्रित की गई हैं। इसके बाद आपत्तियों का समाधान कर राज्य सरकार को भेजा जाएगा। इसके बाद ग्राम पंचायतें पंचायत समितियों का रूप ले सकेंगी।

कोटा की पंचायतों की नई जाजम

जिले का नाम कोटा

नई ग्राम पंचायतें 54

पहले ग्राम पंचायतें - 155 (तीन ग्राम पंचायतों का नगर निगम में हाल ही लोप हुआ आरामपुरा, खेड़ारामपुर, भीमपुरा )

वर्तमान में ग्राम पंचायत - 152

पुनर्गठन के बाद अब कुल ग्राम पंचायत - 206

नई पंचायत समिति - कनवास, चेचट, सीमलिया, खातौली

कुल पंचायत समिति - नई पंचायत समितियों को जोड़ते हुए कुल 9 (पहले 5, नई 4)

पंचायतीराज मंत्री के विधानसभा क्षेत्र में एक और पंचायत समिति बनेगी

बड़ी खबरें

View All

कोटा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग