
भोजन की थाली से दूर हुई सब्जियां, भाव सुनकर ही मना करने लगे लोग
Vegetable prices doubled in Kota
कोटा. महंगाई से आम जनता पहले ही परेशान है। अब सब्जियों के भावों ने गृहिणियां के बजट के साथ ही त्यौहारी सीजन का जायका भी बिगाड़ दिया। रिटेल में कमोबेश सभी सब्जियां 60 से 80 रुपए किलो के भाव मिल रही हैं। सब्जी विक्रेताओं के अनुसार, सब्जियों के दाम सितम्बर माह के प्रथम सप्ताह तक ऐसे ही रहेंगे।
कोटा थोक फ्रूट्स एण्ड वेजिटेबल मर्चेंट संघ महासचिव संतोष मेहता ने बताया कि जून से अगस्त माह के आखिर तक बारिश के दिनों में सब्जियों के फूल झड़ने, पानी भरने से सब्जियां गलने की शिकायत ज्यादा रहती है। ऐसे में मांग के अनुरूप आपूर्ति नहीं होने से भावों में उछाल रहता है। भावों में अभी और तेजी की सम्भावना है।
सब्जी विक्रेता अशोक अग्रवाल ने बताया कि जून माह में गिलकी, भिण्डी, टिण्डे 20 रुपए किलो मिल रहे थे। अब इनका भाव तीन गुना तक बढ़ गया। इसी तरह धनिया जून माह में 25 रुपए किलो थोक में मिल रहा था, जो अब 80 से 120 रुपए किलो भाव पहुंच गए।
Updated on:
4 Aug 2022, 1:40 AM IST
Published on:
4 Aug 2022, 1:40 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.