सांसद ओम बिरला ने बताया कि चम्बल नदी पर बन रहे देश के तीसरे हैंगिंग ब्रिज पर सिर्फ वाहन ही फर्राटा नहीं फरेंगे, बल्कि लोग पैदल चलकर भी घडिय़ाल सेंक्चुरी और चम्बल नदी का नजारा देख सकेंगे। इसके लिए ब्रिज के दोनों ओर डेढ़-डेढ़ मीटर चौड़ा फुटपाथ भी बनाया जाएगा। इसके साथ ही हैंगिंग ब्रिज के दोनों ओर 15-15 मीटर इलाके में पार्क भी विकसित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि हैंगिंग ब्रिज पर जाने के लिए किसी तरह का टोल भी नहीं वसूला जाएगा।