अंत्योदय एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 22921) गोरखपुर जाने के लिए प्रत्येक रविवार को बान्द्रा टर्मिनस से रवाना होगी। वहीं गाड़ी संख्या 22922 बान्द्रा टर्मिनस जाने के लिए प्रत्येक मंगलवार को गोरखपुर से रवाना होगी। इस गाड़ी में 16 द्वितीय श्रेणी, 2 एसएलआर सहित कुल 18 कोच हैं। सफर के दौरान यह ट्रेन बोरीवली, सूरत, वड़ोदरा, रतलाम, कोटा, भरतपुर, अछनेरा, मथुरा जं, कासगंज, कानपुर सेन्ट्रल, लखनऊ, गोंडा और नौगढ़ रेलवे स्टेशनों पर ठहरेगी। बान्द्रा टर्मिनस से गोरखपुर जाते समय यह ट्रेन कोटा जंक्शन पर रविवार को शाम 6.30 बजे कोटा जंक्शन पर पहुंचेगी। वहीं गोरखपुर से बान्द्रा टर्मिनस जाते समय यह ट्रेन रात को 1.45 बजे कोटा पहुंचेगी। पहले दिन ट्रेन खाली आई। कुछ कोचों में इक्के-दुक्के यात्री ही सवार थे।