
कोटा . रसोई गैस सिलेंडर के दामों में फिर से बढ़ोतरी हो गयी है | आम जनता के जीवन इससे सीधे तौर पर प्रभावित होगा | रसोई गैस सिलेंडर की कीमतो में की गई वृद्धि के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार को युवा नेता राजू पहाड़िया के नेतृत्व में स्टेशन क्षेत्र में प्रदर्शन किया।
High Court के आदेशों को नहीं मान रहे खुद सरकारी अधिकारी
इससे पहले सभी कार्यकर्ता भीमगंजमंडी थाने के सामने इकट्ठे हुए ।वहां से रैली के रूप में स्टेशन बजरिया में नारेबाजी करते हुए वापस थाने के सामने पहुंचे और भाजपा सरकार व प्रधानमंत्री के खिलाफ नारेबाजी की कार्यकर्ताओं का कहना था कि यदि दाम नहीं घटाए गए तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।