
कोटा में स्मार्ट मीटर का विरोध
निजी बिजली कंपनी सीईएससी की ओर से लगाया जा रहे स्मार्ट मीटर का विरोध शुरू हो गया है। मंगलवार को सैकड़ों की संख्या में लोगों ने सीईएससी के विज्ञान नगर स्थित सब डिवीजन कार्यालय पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। तलवंडी व विज्ञान नगर निवासी यह लोग रैली के रूप में सीईएससी के कार्यालय पहुंचे।
सैकड़ों लोगों पहुंचे सब डिवीजन कार्यालय
निजी बिजली कंपनी सीईएससी की ओर से लगाया जा रहे स्मार्ट मीटर का विरोध शुरू हो गया है। मंगलवार को सैकड़ों की संख्या में लोगों ने सीईएससी के विज्ञान नगर स्थित सब डिवीजन कार्यालय पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। तलवंडी व विज्ञान नगर निवासी यह लोग रैली के रूप में सीईएससी के कार्यालय पहुंचे। कार्यालय पहुंच कर लोगों ने जम कर हंगामा किया। नाराज लोगों ने वहां मौजूद अधिकारी और कर्मचारियों को जम कर खरी-खोटी सुनाई।
Read More: Shardiya Navratri में शक्ति की अाराधना का उत्सव मनाने की तैयारियां हुईं तेज
3 दिन में मीटर हटाने की चेतावनी दी
यहां से पुलिस के रोकने के बावजूद कुछ लोग जबरन अंदर प्रवेश कर गए और वहां बैठे स्टाफ से उलझ गए। उन्होंने वहां बैठे एक अधिकारी को 3 दिन में मीटर हटाने की चेतावनी भी दी। विरोध प्रदर्शन में शामिल कुछ लोगों ने सीएससी के दफ्तर में टेबल से कागजों को फेंक दिया और वहां रखे पानी के कैंपों को भी नीचे गिरा दिया। लोग इस कदर नाराज थे कि जो हाथ में आ रहा था, उसे उठाकर फेंक रहे थे।
लोगों का आरोप, भागता है मीटर
स्मार्ट मीटर उनके यहां लग रहा है पहले वाले मीटर से ज्यादा तेजी से चलता है साथ ही उनकी घर की बिजली खपत मैं काफी इजाफा हो गया है। इन लोगों ने आरोप लगाया कि स्मार्ट मीटर से रेडिएशन फैलता है जिनसे लोगों को बीमारियों की आशंका भी है। इन लोगों ने कहा कि जब कोलकाता में सरकार ने उन्हें रेडिएशन के चलते यह मीटर नहीं लगाने दिया तो फिर भी कोटा में इसे क्यों लगा रहे हैं।
Read More: पहले दिल, फिर जीते सोना-चांदी
पुलिस की भी एक नहीं मानी
मौके पर मौजूद पुलिस जाब्ते ने क्षेत्रवासियों को समझाने की बहुत कोशिश की। लेकिन नाराज लाेगों के आगे पुलिस की भी एक नहीं चली। पुलिस के रोकने पर भी वे नहीं रूके। बाद में पुलिस ने समझाइश करवा इन लोगों का ज्ञापन अधिकारियों को दिलवा कर लोगों को रवाना किया।
Published on:
19 Sep 2017, 2:19 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.