5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जिन्होनें की व्यवस्था सुधारने की मांग वहीं खड़ी कर गए आमजन के लिए समस्या

कोटा. एमबीएस चिकित्सालय जब तक आवारा मवेशियों से मुक्त नहीं होगा तब तक कांग्रेस पार्टी व आमजन आंदोलन करते रहेंगे।

2 min read
Google source verification

कोटा

image

abhishek jain

Nov 27, 2017

MBS Hospital Kota

कोटा .

एमबीएस चिकित्सालय परिसर जब तक आवारा मवेशियों से मुक्त नहीं होगा जब तक कांग्रेस पार्टी व आमजन आंदोलन करते रहेंगे। इसी कड़ी में सोमवार को निगम प्रशासन, जिला प्रशासन और अस्पताल प्रशासन के पुतले को पहले एमबीएस चिकित्सालय परिसर में घुमाया गया और उसके बाद बीच सड़क पर उसका दहन किया गया। कांग्रेस नेता कुंदन चीता ने बताया कि आंदोलन के तहत एक दिन छोड़कर एक दिन प्रदर्शन किया जाएगा। प्रशासन नहीं जागा तो एक दिन जनप्रतिनिधियों का पुतला जलाया जाएगा। उसके बाद सुअरों को पकड़कर प्राचार्य के कक्ष में छोड़ा जाएगा। प्राचार्य के घर का घेराव किया जाएगा। धरना दिया जाएगा और उसके बाद भी प्राशासन नहीं जागा तो अमरण अनशन शुरू किया जाएगा।

Read More: Patrika Impact: मुक्तिधाम को मिली कंटीली झाडि़यों से मुक्ति, हटाया दशक पुराना कचरा प्वॉइंट

जो सुधार की मांग करने आए थे, वही अव्यवस्था कर चले गए

सोमवार को प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला प्रशासन, नगर निगम व अस्पताल प्रशासन के पुतले को एमबीएस परिसर में घुमाया और उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके बाद कार्यकर्ता पुतले को लेकर एमबीएस गेट के बाहर बीच सड़क पर ले गए और उसमें आग लगा दी। जो लोग व्यवस्था सुधारने की मांग करने आए थे वहीं लोग पुतला जलाकर आमजन के लिए परेशानी खड़ी करके चले गए। काफी देर तक पुतला बीच सड़क पर जलता रहा जिस कारण ट्रेफिक जाम हो गया। प्रदर्शन के बाद पुलिस ने पुतले पर पानी डालकर आग बुझाई और यातायात सुचारू किया।

Read More: भाजपा विधायक ने अपनी ही सरकार पर साधा निशाना, स्मार्ट सिटी को बताया जनता के साथ धोखा

पूरे परिसर में घूमते है मवेशी

कांग्रेस के बीटा स्वामी ने कहा कि एमबीएस चिकित्सालय में आवारा मवेशी घूमते रहते हैं जिसके कारण लोगों को काफी परेशानी होती है। लोगों की गाड़ी में रखा सामान मवेशी खा जाते हैं। जो लोग खाना खाते हैं उनके आस-पास मंडराते रहते हैं। गंदगी करते हैं साथ ही मरीज के तिमारदार व अन्य लोगों की गाडिय़ां तक गिरा जाते हैं। इस अवसर पर विपिन बरथूनिया, यश मालवीय, अमित सूद, महेश आहुजा सहित कई लोग उपस्थित थे।