23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Big News: सरकार ने कहा- क्यूनोवा की खेती करो, मालामाल हो जाओगे,फसल बेची तो किसानों के हाथ आए 220 रुपए

कृषि मंत्री व विशषेज्ञों की सलाह पर कोटा जिले के एक दर्जन से अधिक किसान क्यूनोवा की खेती कर फंस गए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Zuber Khan

•

Updated: 29 Apr 2018, 11:16 AM IST

Quinoa Crop

कोटा . कृषि मंत्री व विशषेज्ञों की सलाह पर कोटा जिले के एक दर्जन से अधिक किसान क्यूनोवा की खेती कर फंस गए। अधिकारियों द्वारा क्यूनोवा के मंडियों ऊंचे भावों में बिकने का प्रलोभन देने पर किसानों ने केवीके से बीज खरीद कर बुवाई की। खेती में महंगा खर्चा भी कर दिया। उपज तैयार हो गई, लेकिन अब मंडियों में खरीदार तक नहीं मिल रहे।

Read More: हमराह में सिखाया, ऐसे बचाएं एक्सीडेंट में घायल व्यक्ति की जान

जिले के सांगोद क्षेत्र के मंडाप निवासी किसान सत्यनारायण शर्मा, भीमराज नागर व सुरेश कुमार सेन ने बताया कि क्यूनोवा की खेती में प्रति बीघा करीब 8-10 हजार रुपए का खर्चा आया है। भामाशाह मंडी के कारोबारी मुकेश भाटिया ने बताया कि कुछ किसान क्यूनोवा बेचने आए थे। कोटा में इसका कारोबार नहीं होता है। उनसे सेम्पल लेकर निर्यातकों व क्यूनोवा से औषधि बनाने वाली कम्पनियों को सेम्पल भेजे हैं।

Read More: पुलिस से तंग आकर युवक ने की आत्महत्या,कोटा के रंगबाड़ी बालाजी मंदिर परिसर में पीया कीटनाशक

क्या है क्यूनोवा
क्यूनोवा एक हाईजैनिक फूड है, जिसमें सर्वाधिक प्रोटीन, डायटरी फ ाइबर, मैग्नेशियम, पोटेशियम व अन्य पौषक तत्व पाए जाते हैं। प्रतिदिन इसका सेवन करने पर हार्टअटैेक, कैंसर, श्वास सम्बन्धित बीमारियों में लाभ मिलता है। यह खून की कमी को दूर करता है। इजराइल में क्यूनोवा की खेती बहुतायत में होती है। कृषिमंत्री ने कई बार कृषक संगोष्ठियों, वार्ता के दौरान क्यूनोवा की खेती करने के बारे में जानकारी दी। मंत्री के निर्देश पर कृषि विज्ञान केंद्र, उद्यान विभाग के अधिकारियों ने किसानों को खेती के लिए जागरूक किया।

Read More:कोटावासियो ये क्या कर रहे है आप रुपयों के लालच में अपनी ही सुरक्षा से कर रहे खिलवाड़

भाड़े में ही बराबर हो गई उपज
किसान चंद्रप्रकाश मेहता ने बताया कि क्यूनोवा बेचने नीमच मंडी गए थे। वहां हमारा ढेर 1400 रुपए प्रति क्विंटल के भाव में बिका। पूरी उपज के रुपए मिले। आने-जाने में 8 हजार तो खर्च हो गए। 220 रुपए लेकर घर आए।

Read More:राजा के आने से बरसों बाद जाग उठा जंगल और विकसित हो गया 'वायरलेस सिस्टम'

सुधार करेंगे
कृषि मंत्री प्रभुलाल सैनी ने कहा कि किसान से बुवाई कराई है तो उपज भी खरीदेंगे। गत वर्ष बीज निगम के माध्यम से क्यूनोवा खरीदा था। इस साल भी महाराष्ट्र की कम्पनी से एमओयू हुआ है। अगर वह कम्पनी नहीं आती है तो बीज निगम के माध्यम से खरीदेंगे। कहीं कोई कमियां है तो सुधार करेंगे।

बड़ी खबरें

View All

कोटा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग