20 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बूंदी में राहुल गांधी का बड़ा ऐलान, महिलाओं के खातों में डालेंगे 72 हजार रुपए, पढि़ए तीन बड़ी घोषणाएं…

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने बूंदी की सभा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि मोदी गरीबों को ही खत्म करना चाहते हैं। हम गरीबी को खत्म करेेंगे।
less than 1 minute read
Google source verification

कोटा

•

image

Zuber Khan

•

Mar 26, 2019

Rahul Gandi in Bundi

Amit Shah,pm modi,murder accused,Rahul Gandhi,lok sabha election,Lok Sabha Election 2019,

बूंदी. कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने बूंदी की सभा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि मोदी गरीबों को ही खत्म करना चाहते हैं। हम गरीबी को खत्म करेेंगे। गरीबी को मिटाने के लिए सर्जिकल स्ट्राइक करेंगे। हर गरीब के खाते में सालभर में 72 हजार रुपए जमा करवाएंगे। मोदी अमीरों और गरीबों का दो हिन्दुस्तान बनाना चाहते हैं। हम ऐसा नहीं होने देंगे। एक झण्डा-एक राष्ट्र रहेगा। जिसमें सभी रहेंगे। जहां गरीब-अमीर का भेदभाव नहीं होगा।

Read More: कांग्रेस में रणनीति की जगह टांग खिंचाई, अंधेरे में छोड़ा तीर तो फंसा पेंच, अब कोटा-बूंदी में किसके लिए वोट मांगेंगे राहुल

कांग्रेस की ओर से बूंदी के खेल मैदान में मंगलवार को आयोजित जन संकल्प रैली को सम्बोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पांच साल में देश का सिस्टम खत्म कर दिया है। मोदी को फांसीवादी तक करार दिया। राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर घोषणाओं का पिटारा भी खोल दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस बड़ा धमाका करने जा रही है। हालांकि उन्होंने कि मोदी की तरह 15 लाख आपके खाते में आएंगे, ऐसी झूंठी घोषणा नहीं करूंगा। जो घोषणा करेंगे उनको लागू किया जाएगा। सभा में महिलाओं पर फोकस किया गया है।

Read More: लोकसभा चुनाव: सांसद बिरला का कांग्रेस को खुला चेलेंज, किया ये काम तो आ जाएं मैदान में, हम नहीं आएंगे वोट मांगने

महिलाओं के लिए तीन बड़ी घोषणाएं की है। संसद और विधानसभा में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा। केन्द्र सरकार की नौकरी में भी महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण देंगे। इस योजना का पैसा परिवार की महिला के खाते में डालने की घोषणा की है। सभा में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, उप मुख्यमंत्री व प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट, खेल रा''य मंत्री अशोक चांदना ने भी सम्बोधित किया।