
कोटा . कोटा जंक्शन के एक क्लर्क को 100 रुपए ने ऐसा झटका दिया कि वो जिंदगी में इस दिन को कभी भूल नहीं पाएगा। जिस किसी ने भी इस बारे में सुना तो यकीन ही नहीं हुआ कि सौ रुपए की पटखनी से वह चारों खाने चित हो गया। अपनी हरकतों की वजह से उसे अपने परिवार व बच्चों के सामने शर्मिंदगी उठानी पड़ रही है।
Breaking News: Video: बुकिंग क्लर्क को बच्चों ने दिया झांसा, दिनदहाड़े उड़ा ले गए नोटों से भरा बैग
यही नहीं आस पड़ोस व दोस्तों के सामने भी किरकिरी हो गई। उसके परिवार को तो यकीन ही नहीं हो रहा कि उसने चंद पैसे के लिए यह हरकत की। लोगों के मन में कई सवाल है, सरकारी नौकरी में होते हुए भी ऐसी हरकत, सोच कर कर अजीब लगता है। यह तो उसने भी कभी नहीं सोचा होगा की 100 रुपए ऐसा झटका दे सकता है। आइए आपको बताते हैं 100 रुपए की कहानी...
Read More: कोटा की 4 मंजिला दुकान में लगी भीषण आग, 15 दमकलें भी नहीं कर पाई काबू, धमाकों से लोगों में दहशत
धर्मेन्द्र कुमार कोटा जंक्शन पर बुकिंग क्लर्क है। रेलवे स्टेशन की अनारक्षित टिकट विंडो पर होली की पूर्व रात को यात्रियों से खुल्ले पैसे के नाम पर अवैध वसूली करता है। यात्रियों की शिकायत पर रेल प्रशासन ने जांच की, जिसमें शिकायत सही पाए जाने पर उसे निलम्बित कर दिया।
जानकारी के अनुसार होली से पहले वाली रात को सामान्य श्रेणी के यात्रियों से 100 रुपए तक अवैध वसूली हो रही थी। इसकी शिकायत रात में स्टेशन निदेशक सीनियर डीसीएम से की, लेकिन यात्रियों के पैसे वापस नहीं लौटाए गए। इसी बीच एक जने ने रात को ही रेल मंत्रायल को ट्वीट करके इस घटना से अवगत कराया। इस पर मंत्रालय से डीआरएम के पास संदेश आया। वहीं 'राजस्थान पत्रिका में खबर प्रकाशित होने पर रेल प्रशासन ने इसकी जांच कराई और इसके बाद बुकिंग क्लर्क धर्मेन्द्र कुमार को निलम्बित कर दिया। तीन कार्मिक संदेह के घेरे में होने से उनकी भी जांच चल रही है।
Read More: Video: कोटा में इस मुस्लिम परिवार के दिलों में बसता है कौमी एकता का रंग, 30 साल से हिंदू-मुस्लिम साथ खेलते हैं होली
शनिवार दोपहर में सांसद ओम बिरला जब प्रवेश द्वार का उद्घाटन करने स्टेशन गए तो उनके सामने भी यह मुद्दा उठा। रेल उपयोगकर्ता सलाहकार समिति के सदस्य लव शर्मा यह मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा, लम्बे समय से अवैध वसूली चल रही है। ग्रामीण यात्रियों को एक्सप्रेस टिकट के पैसे लेकर पैसेंजर टिकट दे दिया जाता है। सांसद को यह भी शिकायत की गई कि स्टेशन पर तैनात एक मंडल वाणिज्य निरीक्षक की शह पर वसूली का खेल चल रहा है। उनका रिश्तेदार भी बुकिंग कार्यालय में तैनात है। ये निरीक्षक सीनियर डीसीएम तक पहुंच होने की बात कहकर कोई कार्रवाई नहीं होने का आश्वासन देते हैं। उन्होंने एक ही कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई होने पर भी आपत्ति जताई। सांसद बिरला ने मौके पर अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए।
जांच कर रहे हैं
सीनियर डीसीएम विजय प्रकाश ने बताया कि यात्रियों से निर्धारित किराए से ज्यादा वसूली के मामले की जांच कर रहे हैं, आगे ऐसा नहीं हो इसका ध्यान रखा जाएगा। इस मामले में एक बुकिंग क्लर्क को निलम्बित कर दिया गया है।
Published on:
4 Mar 2018, 10:05 AM IST
बड़ी खबरें
View Allकोटा
राजस्थान न्यूज़
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.