बूंदी शहर सहित जिले के कुछ हिस्सों में शाम को बौछारें पड़ी। बूंदी में शाम छह बजे पांच मिनट बारिश हुई। दबलाना में बारिश के बाद किसानों ने राहत की सांस ली। गेंडोली, करवर में बारिश के बाद सड़कों पर पानी बह निकला। झालावाड़ जिले में सोमवार रात कई स्थानों पर बारिश हुई। मंगलवार को सुनेल, अकलेरा, डग, खानपुर में कुछ देर बरसात होने से उमस से राहत मिली। रीछवा में हाइवे पर पेड़ गिरने से यातायात प्रभावित हुआ।