25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Big Breaking: कोटा में सचिन पायलट का बड़ा बयान, भाजपा में कोई नहीं बनना चाहता बलि का बकरा

राजस्थान में भाजपा का कोई प्रदेश अध्यक्ष नहीं बनना चाहता। क्योंकि सबको पता है प्रदेश में भाजपा का सफाया होना निश्चित है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Zuber Khan

•

Updated: 23 Apr 2018, 3:17 PM IST

sachin pilot

कोटा . राजस्थान में भाजपा का कोई प्रदेश अध्यक्ष नहीं बनना चाहता। क्योंकि सबको पता है प्रदेश में भाजपा का सफाया होना निश्चित है। इसलिए कोई नेता प्रदेश अध्यक्ष बनकर बलि का बकरा नहीं बनना चाहता। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट ने कोटा में मेरा बूथ, मेरा गौरव कार्यक्रम में यह बयान दिया है।

OMG! कोटा की सड़कों से गायब हो गई 220 सिटी बसें

मीडिया से बातचीत में पायलट ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा की हार तय है। फिर चाहे भाजपा के नए अध्यक्ष की नियुक्ति हो, मंत्रिमंडल में फेरबदल और विस्तार हो, कोई भी दांव कामयाब नहीं रहेगा। चाहे तो प्रदेश अध्यक्ष, मुख्यमंत्री और पूरा मंत्री परिषद भी बदल लें तो भी खात्मा तय है। उन्होंने कहा कि चेहरा बदलने या नाम बदलने से मुख्यमंत्री अपनी जिम्मेदारी से नहीं बच सकती।

OMG! कोटा में सुपरवाइजर को मिली ऐसी खौफनाक मौत कि देखकर नहीं हो रहा यकीन

वे अपना प्रदेशाध्यक्ष बनाएगी या नहीं बनाएगी यह पता नहीं है लेकिन इतना जरूर पता है कि आगामी चुनाव में बीजेपी ताश के पत्तों की तरह ढह जाएगी। प्रदेश में जनता सरकार से त्रस्त है। खासतौर पर हाड़ौती का किसान सबसे ज्यादा परेशान है। आज हमने संभागभर से हजारों की तादाद में बूथ कार्यकर्ताओं को कोटा मुख्यालय बुलाया है। हजारों की संख्या में कार्यकर्ता जुटें हैं। हम लोग आगामी चुनाव की तैयारी में जुटे हैं। हाड़ौती में कांगे्रस हमेशा से ही मजबूत रही है। आज के कार्यक्रम के बाद दुगनी ताकत के साथ हम जनता के बीच जाएंगे। सरकार की विफलताओं को उनके सामने रखेंगे।

Breaking News: कोटा में बरसे पायलट, बोले- मुख्यमंत्री के घर में किसान कर रहा आत्महत्या, मर गई सरकार की संवेदना

मुख्यमंत्री ने किसानों पर जुल्म किया
किसानों आत्महत्या के सवाल पर उन्होंने कहा, बारां और झालावाड़ में हाल ही में किसानों ने आत्महत्या की है। लहसुन के दाम इतने कम है की किसान पूरी तरह से हताश हो रहा है। सरकार के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही। मुख्यमंत्री ने स्वीकार कर लिया है कि उन्हें किसानों के प्रति कुछ करना नहीं है। चूंकी घोषणाएं हो रही हैं लेकिन खरीद केंद्र अब तक शुरू नहीं हो सके। लगातार किसान अपनी जान दे रहे हैं, इसे रोकने के लिए कोई प्रभावी कदम नहीं उठाए गए। किसानों की समस्याओं को लेकर कांगे्रस और अगल-अलग किसान संगठनों द्वारा धरना, प्रदर्शन कर चुके हैं लेकिन मुख्यमत्री ने अनदेखी कर किसानों पर जुल्म किया है। आगामी चुनाव में किसान सूथ समेत इसका बदला लेगा।

Big News: कोटा के इन गांवों में बनी रणनिति, 15 हजार किसान बोले-वोट तो दूर की बात, कदम रखने भी नहीं देंगे नेताओं को

अनुभवी उम्मीदवारों को मिलेगा मौका

पत्रकार वार्ता में कांगे्रस प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट ने हाड़ौती में नए चहरों को मौका दिए जाने के सवाल का जवाब देते हुए कहा, जो उम्मीदवार जीतने की स्थिति में हैं, उनका अध्ययन करेंगे और कार्यकर्ताओं से फीडबैक लेंगे। पार्टी को मजबूत करने और जीताने वाले उम्मीदवार के अनुभव का पार्टी पूरा इस्तेमाल करेगी।

Special Story: आयकर अधिकारी कोटा के नामी ज्वैलर्स से जब्त कर लाए थे 2 करोड़ का सोना, चोर उड़ा कर ले गए, कैमरा तोड़ा और दस्तावेज भी फाड़ गए

मुख्यमंत्री और गृहमंत्री पद पर रहने के लायक नहीं
प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर पालयट ने कहा, गृहमंत्री की साख बची नहीं है। शोषण, उत्पीडऩ, बलात्कार, लूट, डकैती समेत कई गंभीर अपराध बढ़ रहे हैं। सरकार पूरी तरह से नाकाम साबित हो चुकी है। कानून व्यवस्था बनाने में न मुख्यमंत्री और न ही गृहमंत्री गंभीर नहीं है। इन्हें पद पर रहने का कोई अधिकार नहीं है।

बड़ी खबरें

View All

कोटा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग