31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोटा
BJP के सबसे बड़े गढ़ में सेंध लगाने के लिए Congress  ने तैयार की नई रणनीति..Rahul Gandhi को लेकर बनाया यह प्लान
Play video

BJP के सबसे बड़े गढ़ में सेंध लगाने के लिए Congress ने तैयार की नई रणनीति..Rahul Gandhi को लेकर बनाया यह प्लान

2013 में हुए विधानसभा चुनावों में कांग्रेस 17 सीटों मेंं से महज 1 सीट जीतने में कामयाब रही थी।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Shailendra Tiwari

•

Updated: 15 Oct 2018, 7:24 PM IST

कोटा. भाजपा के सबसे बड़े गढ़ में सेंध लगाने के लिए अब कांग्रेस ने नई रणनीति तैयार की है। हाड़ौती बरसों से भारतीय जनता पार्टी का गढ़ रहा है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के कोटा दौरे के बाद कांगे्रस ने भी कार्यकर्ताओं ने जोश भरने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को बुलाने का निर्णय किया है।

राजस्थान के इस शहर में काली माता बनाती हैं डॉक्टर, इंजीनियर

हाड़ौती में राहुल गांधी का रोड शो होगा और सभाएं भी होंगी। शहर कांग्रेस अध्यक्ष रविन्द्र त्यागी ने बताया कि 24 अक्टूबर के बाद राहुल गांधी का कोटा में रोड शो का कार्यक्रम प्रस्तावित है। कहां-कहां रोड शो और सभाएं होंगी, फिलहाल तय नहीं हुआ है। लेकिन कार्यक्रम तय हो गया है। जल्द ही तिथि तय होगी। पार्टी के राष्ट्रीय व प्रदेश पदाधिकारी कार्यक्रम को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं। गौरतलब है कि 2013 में हुए विधानसभा चुनावों में कांग्रेस हाड़ौती की 17 सीटों मेंं से महज 1 सीट जीतने में कामयाब रही थी।