2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पत्रिका स्थापना दिवस: तैयार हो रहा ऐसा प्लान कि कुछ सालों में दुबई जैसा नजर आएगा अपना कोटा

कोटा का चारों तरफ से सामान रूप से विकास हो इसके लिए एक्शन प्लान तैयार किया जा रहा है। 11 चरणों में शहर की तस्वीर बदलने का प्लान बनाया जा रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Zuber Khan

•

Updated: 12 Mar 2018, 11:21 AM IST

 Patrika Foundation Day

दो दशक से शहर का विस्तार तेजी से हुआ, इसका कारण तेजी से जनसंख्या बढऩा है। हाड़ौती के आसपास के गांव कस्बों के लोगों को संभाग मुख्यालय पानी, बिजली और शिक्षा की बेहतर व्यवस्थाएं होने के आकर्षित करता है। वर्ष 2001 में शहर की आबादी 6 लाख 94 हजार 316 के करीब थी। दस साल में यह बढ़कर 10 लाख से ज्यादा हो गई। यानी वर्ष 2011 तक जनसंख्या में 44.33 फीसदी का इजाफा हुआ, लेकिन शहर का विकास चारों ओर समान रूप से नहीं हो पाया।

Read More: पत्रिका स्थापना दिवस: पूरी दुनिया में हाड़ौती का जलवा, कोटा का पत्थर और बारां-बूंदी का धान विदेश में बन रहा हमारी पहचान

पटरी पार और नदी पार क्षेत्र उपेक्षित रहा। अब शहर के संतुलित विकास के लिए जोनल डवलपमेंट प्लान तैयार किए जा रहे हैं। नगर विकास न्यास ने इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी है। शहर में सड़क निर्माण, नई आवासीय योजनाएं, व्यवसायिक योजनाएं और जनसुविधाओं की कार्य योजना जोनल प्लान के आधार पर ही तैयार होगी।

Big News: जयपुर की एसीबी ने कोटा के तीन बड़े स्कूलों में मारे छापे

11 चरणों में बनेगा प्लान
पहले चरण में जोन की क्षेत्र सीमा का निर्धारण किया जाएगा। दूसरे चरण में योजना का आधारभूत मानचित्र और डाटा संग्रह का कार्य किया जाएगा। तीसरे चरण में राजस्व नक्शे, नगर निगम वार्ड, मुख्य संरचनाओं और भूमि के मूल टाइटल के हिसाब से रिपोर्ट बनाई जाएगी। चौथे चरण में आधारभूत मानचित्र के अनुसार भौतिक सत्यापन किया जाएगा।

Read More: 28 पुलिस निरीक्षकों का ट्रांसफर, 10 सीआई कोटा शहर से गए और 9 लगाए

पांचवें चरण में नगर नियोजन विभाग की ओर से अंतिम जोनल डवलपमेंट प्लान बनाया जाएगा। दस चरण पूरे होने के बाद अंतिम चरण में अंतिम जोनल डवलपमेंट प्लान का राज्य स्तरीय भू उपयोग समिति के समक्ष पेश होगा। इसके बाद इसका प्रकाशन किया जाएगा।

Read More: कोटा के स्मार्ट चोर: दिन में बनाते हैं हलवा और रात को दिखाते हैं जलवा, पलक झपकते ही कर जाते हैं घर साफ

इसके बाद निर्माण और विकास से जुड़े कार्यों की कार्य योजनाएं बनाई जाएंगी। विभिन्न सुविधाओं का विकास संतुलित तरीके करने के लिए शहर को जोन में बांटकर विकास किया जाएगा, ताकि किसी क्षेत्र की उपेक्षा नहीं हो सके।