2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोटा के स्मार्ट चोर: दिन में बनाते हैं हलवा और रात को दिखाते हैं जलवा, पलक झपकते ही कर जाते हैं घर साफ

नयापुरा पुलिस ने शनिवार को दो शातिर नकबजनों को गिरफ्तार कर चोरी की एक बाइक बरामद की है। दोनों आरोपित दिन में हलवाई का काम और रात को चोरियां करते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Zuber Khan

•

Updated: 11 Mar 2018, 12:57 PM IST

thief gang exposed

कोटा . नयापुरा पुलिस ने शनिवार को दो शातिर नकबजनों को गिरफ्तार कर चोरी की एक बाइक बरामद की है। दोनों आरोपित दिन में हलवाई का काम और रात को चोरियां करते हैं।

Read More: रविवार की सुबह शहर में लगा खुशियों का मेला, हमराह लेकर आया सेहत का सवेरा

शहर पुलिस अधीक्षक अंशुमान भौमिया ने बताया कि गत दिनों शहर में चोरी की बढ़ती वारदातों को देखते हुए आरोपितों की धरपकड़ के लिए विशेष टीम का गठन किया था। उम्मेद पार्क के पास पुलिस नाकाबंदी कर रही थी।

Big News: जयपुर की एसीबी ने कोटा के तीन बड़े स्कूलों में मारे छापे

इसी दौरान एक बाइक पर दो जने आए, जिन्हें रोककर बाइक के बारे में पूछताछ की तो वे घबरा गए। जानकारी करने पर दोनोंं ने यह बाइक दादाबाड़ी थाना क्षेत्र से चोरी करना कबूला। दोनों ने अपना नाम किशोरपुरा निवासी अशोक कुमार शर्मा (46) व कैथूनीपोल निवासी पंकज सिंह (26) बताया।

Read More: Big News: चीन के बाद अब कोटा में होगी दुनिया की सबसे लंबी सुरक्षा दीवार, जल्द पूरा होने वाला है निर्माण

नयापुरा सीआई हरीश भारती ने बताया कि आरोपितों ने 7 फरवरी को नयापुरा स्थित यूको बैंक और जेके लोन कटला स्थित कई दुकानों के ताले तोडऩे, जोधपुर नमकीन की दुकान से चोरी करने और 2 मार्च की रात थाने के नजदीक सीएसटी कम्प्यूटर इंस्टीट्यूट में चोरी करना कबूल किया है।

Read More: सरकारी योजनाएं साबित हुई छलावा, केंद्र व राज्य में भाजपा सरकार होने के बावजूद नहीं मिला लाभ: भरत सिंह

सीआई ने बताया कि दोनों आरोपित दिन में हलवाई का काम करते हैं। रात को काम से लौटते समय दुकानों व संस्थाओं के ताले तोड़ चोरी कर लेते थे। आरोपितों से अन्य वारदातों के बारे में भी पूछताछ की जा रही है। दोनों को रविवार को अदालत में पेश किया जाएगा। आरोपितों की गिरफरी के लिए बनाई टीम में एएसआई राजेन्द्र सिंह व मुकेश कुमार और कई कांस्टेबल शामिल हैं।