29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोटा
Rajasthan Weather : तीन दिन से सूरज लापता, बाहर शीतलहर, अंदर हीटर
Play video

Rajasthan Weather : तीन दिन से सूरज लापता, बाहर शीतलहर, अंदर हीटर

हाड़ौती अंचल में घना कोहरा छाया रहा। शीत से अतिशीत दिन दर्ज किया। कोटा में शीत तो बूंदी में अतिशीत दिन दर्ज किया गया। कोटा शहर में बुधवार को घना कोहरा छाया रहा। कोहरे के कारण ट्रेनें व यातायात प्रभावित हो रही है।तीन दिन से सूर्य देव के दर्शन नहीं हुए।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Shailendra Tiwari

•

Updated: 3 Jan 2024, 7:02 PM IST

हाड़ौती अंचल में घना कोहरा छाया रहा। शीत से अतिशीत दिन दर्ज किया। कोटा में शीत तो बूंदी में अतिशीत दिन दर्ज किया गया। कोटा शहर में बुधवार को घना कोहरा छाया रहा। कोहरे के कारण ट्रेनें व यातायात प्रभावित हो रही है।तीन दिन से सूर्य देव के दर्शन नहीं हुए। शीतलहर चलने से खतरनाक गलन का असर हो गया है। इससे हाड़कंपाने वाली सर्दी हो गई। कड़ाके की सर्दी ने बुजुर्ग व बच्चों को घर में दुबके रहने को मजबूर कर दिया है। ठिठुरने बढ़ने से बाजारों में अपेक्षाकृत कम लोग पहुंच रहे है। वाहनों पर हवा शूल सी चुभती रही। लोग दिनभर गर्म कपड़ों में लिपटे रहे। दिन में अलाव जलाकर सर्दी से बचने का जतन किया। ऑफिसों में हीटर चलते रहे। न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

कड़ाके की सर्दी को लेकर नया अलर्ट

कड़ाके की सर्दी के बीच मौसम विभाग का नया अलर्ट जारी हुआ है। विभाग के अनुसार, राज्य में चल रहे घने कोहरे व शीतदिन की परििस्थतियां आगामी दो- तीन दिन और जारी रहेगी। उसके बाद पश्चिम विक्षोभ सक्रिय होगा। जिससे अगले सप्ताह 7 से 9 जनवरी के बीच कोटा, उदयपुर, अजमेर, भरतपुर, जयपुर, जोधपुर व बीकानेर संभाग में कही-कहीं पर वर्षा होने की संभावना है।

हाड़ौती के अन्य जिलों का मिजाज

बारां जिले में भी तीन दिन से सूरज के दर्शन नहीं हुए। इसके चलते दिनभर गलन और सर्दी ने लोगों को बेहाल किए रखा। न्यूनतम तापमान 13 डिग्री रहा।झालावाड़ जिले में सर्दी का सितम बढ़ता जा रहा है। ठिठुरन के कारण बाजार लोगों की संख्या भी काफी कम देखी गई। अधिकतम तापमान दो डिग्री लुढ़ककर 21 डिग्री व न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। मनोहरथाना क्षेत्र में मंगलवार रात को मनोहरपुरा उर्फ झीकनी गांव में तेज मावट गिरी।