
कोटा. विधानसभा चुनाव 201 8 की मतगणना मंगलवार सुबह जेडीबी कॉलेज में शुरू हो गई। मतगणना शुरू होने से पहले ही विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों के समर्थकों का कॉलेज के बार पहुंचना शुरू हो गया था। काउंटिंग शुरू होने के समय तो कॉलेज के सामने भाजपा और कांग्रेस के समर्थक बड़ी संख्या में जम गए।
Read more : विधानसभा चुनाव 2018: कोटा में कौन कहां से कितने वोटों से आगे, पढि़ए अपडेट…
सुबह 8.35 बजे पहला रूझान आना शुरू हुआ। इस बीच कोटा उत्तर से भाजपा प्रत्याशी शांतिधारीवाल भी मतगणना स्थल पर पहुंच गए। काउंटिग के दौरान प्रथम चरण में जब पता चला कि कोटा दक्षिण से भाजपा प्रत्याशी संदीप शर्मा बढ़त बनाए हुए हैं, तो बाहर समर्थकों ने नारे लगाने शुरू कर दिया। बाहर काफी सुख्यां में समर्थकों ने अपने-अपने दलों के झंडों को लहराना शुरू कर दिया। इसी बीच पता चला कि रामगंजमण्डी विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी मदन दिलावर आगे चल रहे हैं। भीड़ में मदन दिलावर जिंदाबाद के नारे लगना शुरू हो गए। पार्टी के झंडे उठाए समर्थकों ने ढोल बजाकर खुशी मनाना शुरू कर दिया। धारीवाल औरे गुंजल के समर्थकों में जीत को लेकर चिंता साफ झलक रही थी। रूझानों के बीच बाहर कार्यकर्ताओं का उत्साह चरम पर नजर आया। दोपहर 11 बजे तक तक तो जैसे-जैसे प्रत्याशियों की बढ़त की जानकारी मिलती गई कॉलेज के बाहर समर्थकों का उत्साह भी बढ़ता ही जा रहा था