नोटिफिकेशन के अनुसार, इंजीनियरिंग सीटों पर प्रवेश के लिए 3 चैनल बनाए गए हैं। विद्यार्थी जेईई मेन की ऑल इंडिया रैंक, 12वीं बोर्ड के परीक्षा परिणाम के प्रतिशत, इंजीनियरिंग डिप्लोमा के आधार पर प्रवेश प्राप्त कर सकते हैं। एजुकेशन एक्सपर्ट देव शर्मा ने बताया कि जेईई मेन की ऑल इंडिया रैंक के आधार पर प्रवेश के लिए विद्यार्थी के JEE Main -2023 में न्यूनतम 20 परसेंटाइल अंक होना अनिवार्य है।