4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Video: अब कोटा की दीवारें देंगी बेटी बचाने जैसे कईं संदेश, वीडियों में देखिए बदलती शहर की फिजां

कोटा. शहर की दीवारें अब बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संदेश देती नजर आएंगी। लुप्त हो रहे पशु-पक्षियों को बचाने का संदेश भी दिया जाएगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

abhishek jain

•

Updated: 30 Oct 2017, 5:43 PM IST

Wall Painting of Beti Bachao Beti Padhao

कोटा . शहर की दीवारें अब बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संदेश देती नजर आएंगी। लुप्त हो रहे पशु-पक्षियों को बचाने का संदेश भी दिया जाएगा। जिला कलक्टर रोहित गुप्ता की पहल पर चलाए जा रहे रिक्रिएटिंग कोटा अभियान के तहत शहर की फिजां बदलने लगी है।

Read More: कभी नहीं देखी होंगी राजस्थान की इतनी खूबसूरत तस्वीरें

पुराने कोटा में जेल रोड पर रविवार को मोदी कॉलेज के विद्यार्थियों ने दीवारों पर मनभावन पेंटिंग उकेरी। विद्यार्थियों ने बेटियों के लिए मुझे बचाओ-मुझे पढ़ाओ का संदेश देती खूबसूरत पेंटिंग बनाई। मानव जीवन में पेड़ों का महत्व भी बताया। यहां महात्मा गांधी, लुप्त हो रहे शेर, राष्ट्रीय पक्षी मोर व अन्य पक्षियों को बचाने का संदेश भी दिया।

Read More: OMG! यहां लड़की वाले लेते हैं दहेज, पैसे ना होने पर कुंवारे रह जाते हैं लड़के

दीवारों पर दिखेगा सेवन वंडर्स
नयापुरा मॉन्टेसरी स्कूल की बाहरी दीवार पर सेवन वंडर्स की झलक भी दिखाई देगी, जो लोगों को आकर्षित करती नजर आएगी।


शहर की 12 दीवारों को बनाएंगे खूबसूरत
जिला प्रशासन ने पहले चरण में शहर की 12 दीवारों को पेंटिंग से खूबसूरत व आकर्षक बनाने के लिए चुना है। इस कार्य के लिए न्यास ने कलर व निगम ने बच्चों को धूप से बचाने के लिए टेंट, कुर्सी व अन्य व्यवस्था की है। पेंटिंग निरीक्षण के लिए मुख्य आयोजना अधिकारी जे.पी. महावर, एडीईओ नरेन्द्र गहलोत, उपायुक्त राजेश डागा, उपायुक्त कीर्ति राठौर, सूचना एवं जनसम्पर्क अधिकारी हरिओम गुर्जर को कमेटी सदस्य बनाया गया है।

Read More: भ्रष्टाचार मुक्त भारत विषय पर लिखो अपने मन की बात और जीतो पुरस्कार, यहां जानें कैसे?

कोटा तक पहुंची ताज पर सियायत की आंच : स्लोगन पर पोती सफेदी

कोटा. रिक्रिएटिंग कोटा के तहत नयापुरा स्थित मोंटेसरी स्कूल की बाहरी दीवार पर बच्चों द्वारा बनाए गए ताजमहल पर संदेश देते स्लोगन को समाजकंटकों ने रातों-रात मिटा दिया। रिक्रिटएिटंग कोटा के तहत एलबीएस ग्रुप के विद्यार्थियों ने शनिवार को सेवन वंडर्स की खूबसूरत पेंटिंग की थी। इसमें ताजमहल की पेंटिंग भी बनाई गई। पास ही 'जिसने दिलवाई हमें विश्व में पहचान, हम सब मिलकर करें ताज का सम्मान, इस पर न कोई सियासत न कोई चाल, हिन्दु, मुस्लिम, सिख, ईसाई, ताज विश्व में है, हम सबकी शान' संदेश देता स्लोगन लिखा था, लेकिन समाजकंटकों ने सफेदे से इसे रातों-रात मिटा दिया।