1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हाइवे पर दो ट्रकों में जोरदार भिडंत, तेज धमाके से सन्न रह गए राहगीर

यहां नेशनल हाइवे स्थित आहू नदी की पुलिया पर गुरुवार रात को दो ट्रक टकरा गए, जिससे हाइवे पर कई घंटों तक जाम लग गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Zuber Khan

•

Updated: 4 Mar 2018, 11:46 AM IST

Truck Accident

सुकेत. यहां नेशनल हाइवे स्थित आहू नदी की पुलिया पर गुरुवार रात को दो ट्रक टकरा गए, जिससे हाइवे पर कई घंटों तक जाम लग गया। जानकारी के अनुसार आहू नदी की पुलिया सकड़ी होने के कारण गुरुवार देर रात झालावाड़ की तरफ से आ रहे ट्रक की सुकेत की ओर से जा रहे ट्रक की टक्कर हो गई। इसके कारण एक ट्रक के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गए।

Big News : 100 रुपए ने लगाया ऐसा दांव कि क्लर्क हो गया चारों खाने चित

शीशे टूटने से कांच सड़क पर फैल गए। इस कारण रास्ता अवरुद्ध हो गया। जाम लगने से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। रात क ा समय होने के कारण यातायात सुचारू नहीं हो पाया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रक चालक को ट्रक से बाहर निकाला और उपचार के लिए चिकित्सालय भेजा।वहीं पुलिस ने यातायात को डायवर्ट कर निकाला। शुक्रवार सुबह के्रेन की सहायता से पुलिस ने ट्रकों को पुलिया से हटवाया तथा यातायात सुचारू किया। पुलिस के अनुसार हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।

Read More: शर्मनाक :स्कूल में 13 साल के बच्चे से अश्लील हरकत, छात्र डिपरेशन में

इधर, कार की टक्कर से दम्पती घायल
रावतभाटा. यहां थाने के पास चौराहे पर शुक्रवार को कार की टक्कर से बाइक सवार दम्पती घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को कोटा चिकित्सालय रैफर किया गया है। पुलिस ने बताया यहां प्रताप मार्केट निवासी विक्की लौहार (24) व उसकी पत्नी (22) बाइक पर बैठकर मध्यप्रदेश के गांधीसागर जा रहे थे।

Read More: Video: कोटा में इस मुस्लिम परिवार के दिलों में बसता है कौमी एकता का रंग, 30 साल से हिंदू-मुस्लिम साथ खेलते हैं होली

इसी दौरान थाने के पास चौराहे पर सामने से आई कार ने टक्कर मार दी। इससे दोनों घायल हो गएदंपत्ति को आरएपीपी चिकित्सालय ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें कोटा रैफ र किया गया।