शहर के कई प्रमुख मार्ग रोड लाइटें नहीं जलने के कारण रात को अंधेरे में डूबे जाते हैं। यह समस्या लंबे समय से बरकरार है। अधिकारियों को इन मार्गों पर कोई आपराधिक घटना या हादसा होने का इंतजार है। शहर के डीसीएम क्षेत्र में इन्द्रागांधी नगर मेन रोड, प्रेम नगर मुख्य रोड, डीसीएम हनुमान मंदिर, तेजाजी का चौक, डीसीएम फ्लाई ओवर, प्रेम नगर द्वितीय, बजरंग नगर स्थित स्टील ब्रिज से 80 फीट रोड, एसपी ऑफिस से आर्मी रोड, माला फाटक ओवर ब्रिज, माला फाटक से स्टेशन रोड, बोरखेड़ा से रेलवे हॉस्पिटल रोड आदि प्रभावित मार्ग हैं।