जानकारी के अनुसार कम्पनी के ऑफिस के नीचे दुकान लगाने वाले दुकानदार ने बताया कि दोपहर साढ़े बारह बजे वे दुकान खोल रहे थे, तभी अचानक फायनेंस कम्पनी का तेज आवाज में सायरन बजा और पुलिस को बुलाओ, डकैतों को पकड़ो का शोर सुनाई दिया। मौके पर पहुंचा तो कम्पनी का मैनगेट बाहर से बंद था और अंदर ग्राहक व कंपनी के कर्मचारी बंद थे। इस पर आसपास के लोगों को सूचना दी। बड़ी संख्या में व्यापारी मौके पर पहुंचे और गेट खोल लोगों को बाहर निकाला।