10 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Robbery: 60 मीटर की दूरी तय करने में कोटा पुलिस को लगे 20 मिनट, डकैत 3 मिनट में ही कर गए काम तमाम

नयापुरा थाने से महज 60 मीटर दूर मणप्पुरम फाइनेंस लिमिटेड की शाखा में चार हथियारबंद लुटेरों ने मात्र 3 मिनट में ही 27 किलो सोना लूट लिया।

2 min read
Google source verification

कोटा

image

Zuber Khan

Jan 23, 2018

Robbery

नयापुरा थाने से महज 60 मीटर दूर मणप्पुरम फाइनेंस लिमिटेड की शाखा में चार हथियारबंद लुटेरों ने मात्र 3 मिनट में ही 27 किलो सोना लूट लिया। जबकि वारदात की सूचना पर पुलिस को मौके पर पहुंचने में करीब 20 मिनट लग गए। हैरत की बात है, कम्पनी के मैन गेट पर न तो सुरक्षागार्ड था और न ही समय पर खतरे का सायरन बजाया गया।

Robbery: पुलिस की नाक के नीचे से 3 मिनट में 4 डकैतों ने लूटा 8 करोड़ का सोना

जितनी आसानी से डकैतों ने वारदात को अंजाम दिया उससे डकैती मिलीभगत की ओर इशारा कर रही है। साथ ही लुटेरे अपने कई सवाल छोड़ गए। जिनमें कम समय में लूट, बदमाशों के भागने के बाद कर्मचारियों द्वारा सायरन बजानाा, कितना सोना कम्पनी में है इसकी पूरी जानकारी होना सहित कई अहम सवाल है, जिसका जवाब पुलिस तलाश रही है।

Read More: कोटा में डबल मर्डर: पति के बाहर निकलते ही घर में घुसा हत्यारा, गोलियों से मां-बेटे को भून डाला

पुलिस के मन में उठे अहम सवाल
जिस तरह से इतने कम समय में लूट की वारदात को अंजाम देकर बदमाश आसानी से भाग गए और कर्मचारियों ने सायरन भी बदमाशों के भागने के बाद बजाया। वारदात के वक्त कम्पनी में पूरी क्षमता का सोना रखा हुआ था। साथ ही बदमाशों ने जिस तरह से आकर लूट की वारदात को अंजाम दिया। कर्मचारियों व ग्राहकों को धमकाया। पुलिस हर एंगल से वारदात की जांच कर रही है। बदमाशों की बोली व सीसीटीटी कैमरे में कैद हुलिए के आधार पर भी तलाश कर रही है।

Read More: डबल मर्डर: गोली लगने से पहले मां ने दो साल की बेटी को घर से बाहर फेंका, बच गई जान


कोटा में हैं 4 ब्रांच
कम्पनी के एरिया मैनेजर अमित जैन ने बताया कि कोटा में कम्पनी की 4 ब्रांच भीमगंजमंडी, नयापुरा, गुमानपुरा व केशवपुरा हैं। कम्पनी ग्राहकों को सोने के बदले लोन देती है। नयापुरा ब्रांच में करीब 28 किलो सोना रहता है। सोमवार को कितना था इसकी उन्हें जानकारी नहीं है। कम्पनी में पहले गनमैन रहते थे, लेकिन कुछ समय से सुरक्षा गार्ड रखे हैं। वारदात के समय गार्ड था या नहीं? इस बारे में उन्हें जानकारी नहीं है।

Read More: डबल मर्डर: मां के कनपटी पर और मासूम बेटे के सीने पर मारी गोली, खून से सनी दीवारें

लूट का पता चलते ही पहुंचने लगे
कम्पनी में सोना लूट की वारदात की सूचना जैसे ही लोगों को लगी। एक-एक कर उनका पहुंचना शुरू हो गया। हर कोई आकर जानकारी लेने लगा। सभी को अपने जमा सोने की चिंता सता रही थी।

Read More: डबल मर्डर: पत्नी और बेटे की खून से सनी लाश देख फफक पड़ा पिता, बोला-हैवान ने उजाड़ दिया मेरा परिवार

मिली भगत का अंदेशा
प्रबंधन को ये भलीभांति मालूम है कि कार्यालय में काफी मूल्यवान आभूषण रखे हैं, लेकिन फिर भी 15 दिन पहले गनमैन हटा दिया गया। सामान्य सुरक्षा गार्ड भी पांच दिन पहले ही तैनात किया है। जबकि कार्यालय के बाहर चेतावनी बोर्ड लगाकर ग्राहकों को होने वाली परेशानी के लिए माफी मांगी गई है।