25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भाजपा प्रदेशाध्‍यक्ष के मामले में मुंह की खाने के बाद मुख्‍यमंत्री के घर में संघ ने लगाया वि‍शेष शि‍वि‍र

संघ के शिविर में 5 राज्यों और संघ के 12 प्रांतों के 680 स्वयं सेवक भाग ले रहे है। जि‍से संघ प्रमुख संबोधि‍त करेंगे।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Shailendra Tiwari

•

Updated: 28 May 2018, 6:23 PM IST

bhagvat

कोटा पहुंचे मोहन भागवत, जनता की नब्ज टटोलेगा संघ !

कोटा . राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत सोमवार को कड़ी सुरक्षा के बीच दूरंतो एक्सप्रेस से कोटा पहुंचे। यहां स्वामी विवेकानंद स्कूल में चल रहे प्रशिक्षण शिविर में भाग लेंगे। भागवत के कोटा पहुंचने से पहले ही कोटा जंक्शन को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया। साढ़े तीन बजे भागवत कोटा पहुंचे।

सूत्रों के मुताबि‍क, प्रदेश में आगामी वि‍धानसभा चुनाव को देखते हुए संघ वि‍शेष रणनीति‍ तैयार करने में लगा है। भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष के मामले में गजेन्‍द्र सि‍ंह शेखावत की नि‍युक्‍ति‍ खटाई में पडने के बाद संघ अब अपने फैसलों में इस तरह की गलती नहीं दोहराना चाहता है। ऐसे में संघ ने दो दि‍वसीय वि‍शेष शि‍वि‍र मुख्‍यमंत्री के गृह क्षेत्र में आयोजि‍त कि‍या है।

शिविर में भाग ले रहे है 5 राज्यों के स्वयं सेवक
संघ के शिविर में 5 राज्यों और संघ के 12 प्रांतों के 680 स्वयं सेवक भाग ले रहे है। दो दिवसीय दौरे के दौरान भागवत कार्यकर्ताओं के व्यवहार विषय पर संवाद करेंगे। मंगलवार को राष्ट्रीय संस्कृति पर चर्चा होगी। शिविर के लिए देश भर के संघ चालकों की टोली जुटी है।

चुनावी साल में महत्वपूर्णं है यह दौरा
साल के आखिर में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिहाज से संघ प्रमुख का यह दौरा काफी महत्वपूर्णं माना जा रहा है। दरअसल हर चुनाव से पहले संघ द्वारा भाजपा नेतृत्व को एक फीडबैक भेजा जाता है। मुमकिन है कि संघ पदाधिकारी भागवत के कोटा रहते हुए प्रदेश और हाड़ौती की जनता की नब्ज टटोलने की कोशिश करे।

बड़ी खबरें

View All

कोटा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग