23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान बोर्ड-12वीं के सिलेबस से पूछे जाएंगे RUHS-CUET एंट्रेंस एग्जाम में प्रश्न, नहीं होगी नेगेटिव मार्किंग

आरयूएचएस-सीयूईटी प्रवेश परीक्षा के प्रश्न पत्र में राजस्थान बोर्ड 12वीं कक्षा के सिलेबस से ही प्रश्न पूछें जाएंगे। इस प्रवेश परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Abhishek Gupta

•

Updated: 25 Apr 2025, 12:56 PM IST

Entrance Exam

Entrance Exam

Education News: राजस्थान यूनिवर्सिटी आफ हेल्थ साइंसेज-आरयूएचएस, जयपुर तथा मारवाड़ मेडिकल यूनिवर्सिटी-एमएमयू, जोधपुर के संघटक तथा सबद्ध राजकीय/स्ववित्त-पोषित-राजकीय तथा निजी महाविद्यालयों के नर्सिंग, फिजियोथैरेपी तथा पैरामेडिकल अंडर-ग्रेजुएट पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित आरयूएचएस-सीयूईटी प्रवेश परीक्षा के प्रश्न पत्र में राजस्थान बोर्ड 12वीं कक्षा के सिलेबस से ही प्रश्न पूछें जाएंगे। इस प्रवेश परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी।

एजुकेशन एक्सपर्ट देव शर्मा ने बताया कि पेपर पैटर्न को देखते हुए हजारों विद्यार्थियों ने राहत की सांस ली है। आरयूएचएस-जयपुर के प्रारंभिक निर्णय के अनुसार उपरोक्त पाठ्यक्रमों में प्रवेश नीट-यूजी-2025 की मेरिट-सूची के आधार पर देने का निर्णय लिया गया था। यदि ऐसा होता तो राजस्थान के इन विद्यार्थियों को 11वीं एवं 12वीं-सीबीएसई बोर्ड सिलेबस के आधार पर नीट-यूजी-2025 परीक्षा में समिलित होना पड़ता, किंतु आरयूएचएस-जयपुर ने अपने इस निर्णय को विद्यार्थी विरोध के कारण बदल लिया।

विद्यार्थियों का विरोध स्वाभाविक भी था क्योंकि यदि तुलना की जाए तो निश्चित तौर पर आरयूएचएस-सीयूईटी-2025 का सिलेबस, प्रश्नों की संया, परीक्षा का समय अंतराल, मार्किंग पैटर्न सभी कुछ नीट-यूजी-2025 से पूर्णतया भिन्न है। उपरोक्त पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने के इच्छुक विद्यार्थियों को आरयूएचएस-सीयूईटी-2025 के लिए ऑनलाइन-आवेदन करना होगा। ऑनलाइन-आवेदन की प्रक्रिया 30 अप्रेल तक जारी रहेगी। प्रवेश परीक्षा आयोजन 25 मई को किया जाएगा।

आरयूएचएस-सीयूईटी-2025 प्रवेश परीक्षा का पैटर्न इस प्रकार होगा

1. प्रश्नों की संख्या, प्रकार एवं विषयवार वितरण :

100-वस्तुनिष्ठ प्रश्न
फिजिक्स-33 प्रश्न

केमिस्ट्री-33 प्रश्न
बायोलॉजी/मैथमेटिक्स-34 प्रश्न
2.पूर्णांक-100, प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा तथा कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी
3. परीक्षा-समय : 120-मिनट
4. परीक्षा का आयोजन पेन-पेपर मोड पर हिंदी एवं अंग्रेजी माध्यम में होगा
5. आरयूएचएस-सीयूईटी सिलेबस : राजस्थान बोर्ड 12वीं कक्षा के फिजिक्स,केमिस्ट्री, बायोलॉजी तथा मैथमेटिक्स के सिलेबस अनुसार।

बड़ी खबरें

View All

कोटा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग