25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोटा
कोटा का सेवाभावी जैन समाज 1 लाख दीप जलाकर बनाएगा विश्व रिकॉर्ड…
Play video

कोटा का सेवाभावी जैन समाज 1 लाख दीप जलाकर बनाएगा विश्व रिकॉर्ड…

दशहरा मैदान में आराधना का महाकुंभ...शोभायात्रा के साथ होगा आगाज, हैलीकॉप्टर से होगी पुष्प वर्षा..गणिनी आर्यिका 105 श्रीविशुद्धमति राष्ट्रीय स्वर्णिम संयम दीक्षा आयोजन समिति के तत्वावधान में तीन दिवसीय महोत्सव का आयोजन
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Suraksha Rajora

•

Updated: 6 Mar 2019, 8:33 PM IST

कोटा. दशहरा मैदान में गुरुवार से साध्वी विशुद्धमति का 50वां स्वर्णिम संयम दीक्षा जयंती महोत्सव गुरुवार से शुरू होगा। तप, साधना और आराधना के इस महाकुंभ में देश के विभिन्न स्थानों से लोग भाग लेने आएंगे। आयोजन की तैयारियां पूरी कर ली गई है। दशहरा मैदान में आकर्षक पांडाल सजाया गया है। गणिनी आर्यिका 105 श्रीविशुद्धमति राष्ट्रीय स्वर्णिम संयम दीक्षा आयोजन समिति के तत्वावधान में तीन दिवसीय महोत्सव का आयोजन किया जाएगा।

 

 

दीक्षा जयंती 9 मार्च को मनाई जाएगी, लेकिन इसके तहत गुरुवार से विभिन्न आयोजन होंगे। संघ की दो सदस्यों को दीक्षा दी जाएगी। 1 लाख दीप जलाकर रेकॉर्ड बनाया जाएगा तो विभिन्न समाज हित की योजनाओं का आगाज भी होगा। शोभायात्रा के साथ कार्यक्रमों की शुरुआत होगी।

 


संयम दीक्षा महोत्सव समिति के कार्याध्यक्ष जे के जैन ने बताया कि 7 मार्च को तलवंडी स्थित दिगम्बर जैन मंदिर से सुबह 6 बजे शोभायात्रा निकाली जाएगी। दोपहर 1 बजे गणधरवलय विधान का आयोजन किया जाएगा। शाम को 6.30 बजे आरती व रात को 7.30 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। राकेश जैन मडिय़ा के अनुसार तीन दिवसीय महोत्सव के दौरान पांडाल में 30 अलग-अलग तरह की स्टॉलें भी लगाई जाएंगी।

 


डेढ़ दर्जन होटल व धर्मशाला बुक

कार्याध्यक्ष जे के जैन ने बताया कि कार्यक्रम में भाग लेने के लिए देशभर से लोगों के आने की स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है। इनके ठहरने के लिए करीब एक दर्जन होटल व विभिन्न समाजों की करीब आधा दर्जन धर्मशालाएं बुक करवाई है।

 

व्यवस्थाओं के लिए 21 समितियां
सकल दिगम्बर जैन समाज के अध्यक्ष विमल जैन के अनुसार आयोजनों में व्यवस्थाओं को अंजाम देने के लिए 20 से अधिक समितियां बनाई है। इनमें अतिथि स्वागत, आर्यिका संघ प्रवास चौका, भोजन, पानी, साफ सफाई, लाइट, सुरक्षा भोजन समेत अन्य हैं। हर समिति में करीब 20-20 लोगों को शामिल किया है। सकल दिगम्बर जैन समाज के अध्यक्ष विमल जैन नांता, महामंत्री विनोद जैन टोरड़ी, दीक्षा महोत्सव समिति के प्रचार समन्वयक नरेश जैन वैद, संयोजक सुरेश चांदवाड़, भागचंद लुहाडिय़ा, निशा जैन, समाज के पूर्व अध्यक्ष अजय बाकलीवाल समेत अन्य पदाधिकारियों के संयोजन में व्यवस्थाओं को अंजाम दिया।

 

बड़ी खबरें

View All

कोटा

राजस्थान न्यूज़