23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चम्बल की लहरें अब उगलेंगी सोना..कोटा पहुंचे फ्रांस के जिमी बेरकॉन

कयाकिंग एंड केनोइंग : साई की हाई प्रोफाइल टीम के साथ कोटा पहुंचे फ्रांसिसी कोच ,गरडिय़ा और किशोर सागर पर तलाशी वाटर स्पोर्ट्स की संभावनाएं
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Shailendra Tiwari

•

Updated: 27 May 2018, 10:16 PM IST

कोटा . चम्बल की लहरों पर कयाकिंग एवं केनोइंग के साथ-साथ केनोपोलो और ड्रेगन वोट जैसे वॉटर स्पोर्ट्स की राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय खेल प्रतिभाएं तराशी जाएंगी। प्रशिक्षण कार्यक्रमों के लिए केंद्रीय खेल एवं युवा मामलों का मंत्रालय और स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (साई) की हाई प्रोफाइल टीम रविवार को चम्बल में माकूल जगह तलाशने में जुटी रही।

अब अम्बेडकर को लेकर राजावत ने दिया यह बड़ा बयान, सरकार को भी कोसा

मंत्रालय वर्ष-2020 में होने वाले ओलंपिक में पानी में आयोजित होने वाले खेलों में तमगों के सन्नाटे को तोडऩे की भरकश कोशिश में जुटा है। सरकार को कयाकिंग एंड केनोइंग में अपार संभावनाएं दिखती हैं। इसलिए सबसे ज्यादा फोकस इसी खेल पर किया जा रहा है। इन दोनों खेलों के लिए राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाएं तराशने के लिए फ्रांसिसी कोच जिमी बेरकॉन की अगले ढाई साल के लिए नियुक्ति की गई है। जो खेल के आयोजन के लिए मुफीद जगह और प्रतिभावान खिलाडिय़ों की तलाश में देशभर में घूम रहे हैं।

कोटा ने जीता दिल
कोटा में कयाकिंग एंड केनोइंग की संभावनाएं तलाशने के लिए जिमी, मंत्रालय और साई का दल रविवार को कोटा पहुंचा। कोटा कयाकिंग एंड केनोइंग एसोसिएशन के अध्यक्ष लोकेंद्र सिंह राजावत के साथ इस दल ने गरडिया महादेव, गेपरनाथ, कोटा बैराज, कोटा डैम, दाईं मुख्य नहर और बाईं मुख्य नहर के साथ-साथ किशोर सागर का गहन निरीक्षण किया। राजस्थान पत्रिका से विशेष बातचीत करते हुए जिमी ने कहा कि कोटा और चम्बल ने उनका दिल जीत लिया।

ट्रेनिंग सेंटर के लिए चिन्हित की जगह
जिमी ने बताया कि कयाकिंग एंड केनोइंग के लिए बाईं मुख्य नहर सबसे ज्यादा मुफीद है। स्लेलम स्ट्रीम के खेलों के लिए इस नहर का आकार और पानी का बहाव बेहद अनुकूल है। इसमें रॉक्स और वोट मूव्स के लिए बेहद शानदार ट्रेनिंग सेंटर डवलप किया जा सकता है। कमोबेश यही स्थिति कोटा डैम की डाउन स्ट्रीम की भी है। जबकि वॉटर पोलो और ड्रेगन वोट जैसे सामूहिक खेलों के लिए किशोर सागर का शांत पानी खासा मददगार साबित होगा।

सरकार को भेजेंगे प्रस्ताव
जिमी ने बताया कि तीनों जगहों पर ट्रेनिंग सेंटर डवलप करने के लिए वह साई और केंद्रीय खेल मंत्रालय को प्रस्ताव भेजेंगे। लोकेंद्र सिंह ने बताया कि प्रस्तावों को मंजूरी दिलाने के लिए वह राजस्थान के खेल मंत्री को भी विस्तृत रिपोर्ट देंगे। चम्बल में खेलों के आयोजन के लिए सिंचाई विभाग की मंजूरी जरूरी है।

Human story: मां-बाप ने मासूम के पैरों में 5 साल से बांध रखी है जंजीर, वजह जान रो पड़ेगा आपका दिल

कागजी कार्रवाई पूरी कराने के लिए सिंचाई मंत्री से भी सहयोग मांगा है। वहीं किशोर सागर में खेलों के आयोजन के लिए यूआईटी और नगरीय विकास मंत्री से भी बात की है। ट्रेनिंग सेंटर डवलप करने पर आने वाला सारा खर्च खेल मंत्रालय ही उठाएगा। इसलिए बाकी विभागों के साथ सहमति बनाने में आसानी होगी।

जून में आयोजित होगा नेशनल कैंप

कयाकिंग एंड केनोइंग को प्रमोट करने के लिए एक जून से १८ जून तक किशोर सागर में नेशनल समर कैंप का आयोजन किया जाएगा। चाइना गेम्स की तैयारी में जुटी टीम के खिलाड़ी यहां प्रशिक्षण लेंगे। प्रशिक्षण लेने वाले स्थानीय खिलाडिय़ों को पहले राजस्थान और फिर भारतीय टीम के चयन के लिए आयोजित होने वाले शिविरों में शामिल होने का भी मौका मिल सकेगा।

बड़ी खबरें

View All

कोटा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग