
विधायक बोले, बिजली ठेके में घोटाला हुआ, जांच करवाएंगे,विधायक बोले, बिजली ठेके में घोटाला हुआ, जांच करवाएंगे,विधायक बोले, बिजली ठेके में घोटाला हुआ, जांच करवाएंगे
कोटा. सांगोद विधायक हीरालाल नागर ने गुरुवार को विद्युत निगम अधिकारियों की बैठक लेकर बिजली से संबंधित समस्याओं के समाधान करने के निर्देश दिए। संवेदनशीलता से किसानों की समस्याएं सुनने को कहा। उन्होंने कहा कि इंजीनियर समझ लें कि अब टालने की प्रवृत्ति नहीं चलेगी।
नयापुरा स्थित जयपुर विद्युत वितरण निगम कार्यालय में विधायक नागर ने दीगोद उपखण्ड में गलत ऑडिट के आधार पर भेजे गए भारी राशि के त्रुटिपूर्ण बिलों में सुधार के लिए शिविर लगाकर किसानों को राहत देने के निर्देश दिए। अधीक्षण अभियंता से त्रुटिपूर्ण बिल जारी करने वाले अधिकारी के विरुद्ध दण्डात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। बैठक में जिला प्रमुख मुकेश मेघवाल, सुल्तानपुर प्रधान कृष्णा शर्मा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष मनीष शर्मा, पंचायत समिति सदस्य सांगोद दुष्यन्त शर्मा आदि मौजूद थे।
विधायक नागर ने विद्युत विभाग की ओर से नवीन विद्युत कनेक्शन लगाने की धीमी गति को लेकर नाराजगी व्यक्त की। किसानों ने डिमांड नोट की राशि जमा करवा दी, लेकिन कनेक्शन नहीं दिए गए।पिछली सरकार ने विद्युत कनेक्शन करने के लिए राज्य स्तर पर निविदा निकालकर विभाग की दर से भी अधिक दर पर यह कार्य निजी ठेका फर्म को दे दिया। अयोग्य फर्म ने काम नहीं किया, उसका कार्यादेश निरस्त करने को कहा। कांग्रेस शासन में विद्युत लाइनों के मामले में घोटाला हुआ है, उसकी जांच करवाएंगे
ट्रांसफार्मर चोरी की रिपोर्ट तत्काल दर्ज की जाए
नागर ने खेतों से चोरी होने वाले ट्रांसफार्मर की प्राथमिकी तथा मौका मुआयना की कार्रवाई में पुलिस की ओर से महिनों की देरी को लेकर जिला पुलिस अधीक्षक ग्रामीण से दूरभाष पर वार्ता की। नागर ने पुलिस अधीक्षक को बताया कि प्राथमिकी दर्ज होने में देरी से उन्हें नया ट्रांसफार्मर समय पर नहीं मिल पाता, जिससे किसानों को नुकसान झेलना पड़ता है। नागर के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक ने इस सम्बन्ध में आदेश जारी करने कर कार्यवाही करने का आश्वासन दिया।
Published on:
14 Dec 2023 10:38 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
