
घंटाघर स्थित शनि मंदिर में विराजित शनिदेव की प्रतिमा
शनिदोषों के निवारण के लिए अनुष्ठान किए जाएंगे। घंटाघर स्थित शनि के प्राचीन मंदिर में शनि को शंखनाद कर जगाया गया । केसर से स्नान करवाया गया । 9.30 बजे विशेष शृंगार किया गया । बाद में 11 बजे से तेलाभिषेक व दोपहर 12 बजे विशेष मध्यान्ह आरती हुई । मंदिर ट्रस्ट के दिनेश जोशी ने बताया कि शाम 4.30 बजे उत्थापन के दर्शन, शाम 6.30 बजे आरती। इसके बाद सुंदर कांड पाठ किया जाएगा। क्षेत्र के नवग्रह मंदिर में भी अभिषेक, पूजन के कार्यक्रम होंगे। रामतलाई स्थित जगत माता मंदिर में मंगला के बाद 11 बजे हनुमान व शनिदेव की प्रतिमा का फलों के रस, तेल, चंदन व अन्य द्रव्यों से अभिषेक किया गया । शाम 6 बजे शृंगार के दर्शन करवाए जाएंगे। आरती शाम 7 बजे और 7.30 बजे से सुंदरकांड पाठ किया जाएगा। कचौरी, इमरती, जलेबी, चने, मीठी रोटी व खिचड़ी का भोग लगाया जाएगा।
Published on:
15 May 2018 05:45 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
