24 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोटा
आए थे ATM लूटने खुद ही हो गए शिकार
Play video

आए थे ATM लूटने खुद ही हो गए शिकार

बारां जिले के अन्ता क्षेत्र में देर रात को चोरों ने एसबीआई के एटीएम को तोडफ़ोड़ कर लूटने का प्रयास किया,लेकिन चोर सांगोद पुलिस के हत्थे चढ़ गए।
Google source verification

बारां. बारां जिले के अन्ता क्षेत्र के पलायथा कस्बे में सोमार देर रात को चोरों ने एसबीआई के एटीएम को तोडफ़ोड़ कर लूटने का प्रयास किया। लेकिन आसपास जाग हो जाने के कारण चोरों का भागना पड़ा। भागते समय दोनों चोर सांगोद पुलिस के हत्थे चढ़ गए।

 

पार्षदों ने KEDL अफसरों को घेरा, विधायक ने फटकारा – मुगालते में मत रहना ये kolkata नहीं Kota है



अन्ता क्षेत्र के पलायथा कस्बे में सोमार देर रात चोरों ने सब्जीमंडी स्थित एसबीआई के एटीएम को तोड़कर रूपए निकाले का प्रयास किया। लेकिन आसपास जाग हो जाने के कारण चोर भाग छूटे। वहीं सांगोद पुलिस ने सोमवार रात गश्त के दौरान राजगढ़ पुलिया पर नाकेबंदी कर रखी थी। इसी दौरान एक टाटा मैजिक वाहन को रोककर पूछछात की तो उसमें सवार दो जनें पुलिस को संदिग्ध नजर आए।

 

आपातकाल का विरोध करने वालों को मिली थी रूह कंपा देने वाली सजा

 

दोनों युवकों की तलाशी के दौरान उसके पास से दो तलवारे व एक चेन समेत कई औजार मिले। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर थाने ले गई। थाने में सीआई महेन्द्र मीणा ने दोनों से कड़ाई से पूछताछ करी तो उन्होंने अंता क्षेत्र के पलायथा में एमडीएम तोडऩे की जानकारी दी। इस पर पुलिस ने अंता थाने को सूचना दी। जिसपर अंता थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एटीएम का निरीक्षण किया तो वह टूटा हुआ मिला।

 

पेट्रोल -डीजल : कोटा के सालाना बचेंगे 300 करोड़


पकड़े गए दोनों युवकों में एक अंता क्षेत्र के मोहम्मदपुरा गांव निवासी व दूसरा सांगोद क्षेत्र के अटरारिया का निवासी बताया। पुलिस उनसे पूछताछ में लगी हुई है। एटीएम तोडऩे की सूचना पर एसबीआई के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। अंता थाना पुलिस ने बताया कि अभी बैंक के अधिकारियों ने कोई रिपोर्ट नहीं दी है।