कोटा. चम्बल में उठा पानी का उफान वक्त के साथ तो कम हो गया, लेकिन बाढ़ पीडि़तों की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही। वजह है आश्रय स्थलों से बाढ़ पीडि़तों को निकाले जाने का फरमान। इसके बाद पीडि़तों के मुंह से एक ही बात निकल रही है। पहले रब रूठा, अब राज भी रूठा है..., ऐसे में अब जाएं तो कहां जाए?