
कोटा। गैंस्टर शिवराज सिंह और मृतक गैंस्टर भानुप्रताप की गैंग के बीच चल रही रंजिश एक बार फिर से सामने आ गई। शिवराज सिंह रविवार को तीन घंटे की पैरोल पर छूटा तो उसे मारने के लिए भानुप्रताप के गुर्गे सक्रिय हो गए। भानुप्रताप के खास गुर्गे को कैथून थाना क्षेत्र में रविवार को विदेशी हथियार लेकर वारदात की फिराक में घूमते गिरफ्तार किया है। भीमा ने हार्डकोर अपराधी अशोक माली की हत्या कबूल की है। पुलिस ने उसके पास से दो अमरीकन मेड पिस्टल व कारतूस भी बरामद किया है।
खानपुर निवासी है भीमा
आरोपी भीमा उर्फ रवींद्र जोलपा खानपुर का निवासी है। जो गैंगस्टर भानुप्रताप गैंग का शॉप शूटर है। पुलिस ने बताया कि मुखबिर के जरिये सूचना मिली थी कि भीमा कैथून पुलिया पर अपने साथियों के इंतजार में खड़ा है। जिस पर मय जाप्ता कैथून पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार किया।
2013 में अपने साथी की भी हत्या करना कबूला
आरोपी ने साल 2013 में अपने साथी अशोक माली की हत्या करना स्वीकार किया। वहीं पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी की गैंगस्टर शिवराज सिंह को पैरोल के दौरान मारने की योजना थी। अपने चाचा की मौत पर गेंगस्टर शिवराज सिंह आज घण्टे के आकस्मिक पैरोल पर महावीर नगर इलाके में आया हुआ है। भीमा पर कई थानों में आपराधिक मामले दर्ज है फिलहाल कैथून थाना पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुटी है। पूछताछ में ओर भी खुलासे होने की उम्मीद है।
चाचा की मृत्यु होने पर रविवार को तीन घंटे की आकस्मिक पैरोल था शिवराज सिंह
पुलिस के अनुसार, शिवराज सिंह को अपने चाचा की मृत्यु होने पर रविवार को तीन घंटे की आकस्मिक पैरोल मिली थी। वह पुलिस कस्टडी में महावीर नगर स्थित घर पर आया था। यह बात भानुप्रताप के गुर्गों को लग गई। ऐसे में भानुप्रताप की गैंग का कुख्यात बदमाश भीमा शिवराज की हत्या करने आया था।
Updated on:
25 Jun 2018, 10:55 AM IST
Published on:
25 Jun 2018, 10:38 AM IST
बड़ी खबरें
View Allकोटा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.