सिटी पार्क की नहरों में पानी सीधे चंबल नदी से लिफ्ट करके नहीं लाया गया है। नहरों के लिए अकेलगढ़ जल शोधन संयंत्र से पानी फिल्टर कर पार्क की टंकी में आएगा। जहां से इसे नहरों व पार्क के तालाब के काम लिया जाएगा। पानी शुद्ध बना रहे, इसके लिए यह नहरों व तालाब में झरनों के जरिए लगातार चलता रहेगा। इसके अलावा इस पानी से पार्क के पेड़-पौधों की सिंचाई की जा सकेगी। पेयजल जैसे शुद्ध पानी के नहरों व तालाब में रहने से गंदे पानी व पानी की सडांध से मुक्ति मिलेगी।