
कोटा में चिता पर लेटी लाश की हरकतें देख लोगों के छूटे पसीनें, अस्पताल ले भागे परिजन
कोटा. किशोरपुरा मुक्तिधाम में शुक्रवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब दाह संस्कार ( Funeral ) के लिए लाए युवक को चिता पर लिटाने के बाद उसकी नाक से खून व मुंह से झाग आने लगे। ( Dead body movement ) इसी दौरान अंतिम संस्कार करने पहुंचे लोगों ने मृतक के हाथ में भी हलचल होते देखी। आनन-फानन में लोग शव को लेकर एमबीएस अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे फिर मृत घोषित किया।
Read More: बड़ी खबर: राजस्थान में मदरसों को लेकर चौंकाने वाला खुलासा, मोदी सरकार ने तोड़े ख्वाब, कांग्रेस सरकार ने भी फेरा मुंह
घोड़ा बस्ती में रहने वाले पप्पू रेगर (30) की गुरुवार को दोस्तों के साथ पार्टी कर रहा था। इस दौरान वह बेहोश हो गया। परिजन उसे लेकर भारत विकास अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद अंतिम संस्कार के लिए उसे किशोरपुरा मुक्तिधाम लाया गया। जब शव को चिता पर रखा तो उसकी नाक से खून व मुंह से झाग आने लगे और पप्पू के हाथों में हलचल होने लगी। यह देखते ही लोगों में सनसनी फैल गई। परिजन उसे लेकर एमबीएस अस्पताल पहुंचे, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। बाद में पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द किया।
Published on:
19 Oct 2019, 11:21 AM IST
बड़ी खबरें
View Allकोटा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.