जली गाड़ी की सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर ने बताया कि यह गाड़ी सोहेल की नहीं है। इस गाड़ी के मालिक के बारे में पता किया जा रहा है। क्षेत्र में सोशल मीडिया पर अफवाह और भ्रामक सूचनाएं वायरल हो रही है। इससे क्षेत्र का माहौल फिर से खराब नहीं हो, इसलिए कोटा संभागीय आयुक्त ने आदेश जारी कर शनिवार रात 12 बजे से रविवार रात 12 बजे तक गंगधार, भवानीमंडी और पिड़ावा उपखण्ड क्षेत्र में इंटरनेट सेवाएं बंद करवा दी।