22 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Kota / स्मार्ट मीटरों की जांच होगी, गड़बड़ी पर होगी कार्रवाई

स्मार्ट मीटरों की जांच होगी, गड़बड़ी पर होगी कार्रवाई

अब केईडीएल के कामकाज पर सरकारी अधिकारी रखेंगे नजर  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Shailendra Tiwari

•

Updated: 9 Aug 2018, 8:53 PM IST

kota news

स्मार्ट मीटरों की जांच होगी, गड़बड़ी पर होगी कार्रवाई

कोटा. शहर में स्मार्ट मीटर लगाने के बाद उपजा उपभोक्ताओं का असंतोष अभी दूर नहीं हुआ है। केईडीएल और व्यापारिक संस्थाओं के साथ इस मसले पर हुई बैठक के बाद कलक्टर गौरव गोयल ने कहा, यह बात सही है कि कुछ न कुछ गड़बड़ी है, इसलिए इनता असंतोष है। इस असंतोष को दूर करने के लिए शिकायतें लेकर स्मार्ट मीटरों की जांच कराई जाएगी। जयपुर विद्युत वितरण निगम की लैब में जांच कराई जाएगी।

अंतिम संस्कार के लिए नहीं जमीन

जांच के समय उपभोक्ता उपस्थित रह सकेंगे। मीटर में खराबी पाए जाने पर सरकारी लैब से प्रमाणित मीटर लगाए जाएंगे। गड़बड़ी के लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर भी कार्रवाई की जा सकेगी। जिला कलक्टर ने कहा, आवासीय भूखंडों पर बने हॉस्टल और पीजी आवासों से अघरेलू दर से बिल नहीं वसूलने का निर्णय नीतिगत है और यह पूरे राज्य के लिए हुआ है। जयपुर विद्युत वितरण निगम का अलग दफ्तर बनेगा। जहां अधिशासी स्तर का अधिकारी तैनात होगा। ये अधिकारी केईडीएल के कामकाज पर नजर रखेंगे। उन्होंने कहा, केईडीएल केवल फेंचाइजी है, बिजली आपूर्ति के लिए मुख्य रूप से जयपुर विद्युत वितरण निगम लि. जिम्मेदार है। अब बिजली के बिलों पर भी जयपुर विद्युत वितरण निगम का नाम अंकित होगा।

वकीलों ने भी दिया समर्थन

व्यापार संघ और कांग्रेस के आह्वान पर शुक्रवार को बुलाए बंद को कई संस्थाओं का समर्थन मिल रहा है। निजी बिजली कंपनी कईडीएल के विरोध में पिछले हफ्ते से लगातार शहर में प्रदर्शन जारी है। गुरुवार को अभिभाषक परिषद की ओर से भी कोटा बंद का समर्थन किया गया है। परिषद के महासचिव जितेन्द्र पाठक ने बताया कि व्यापार महासंघ समेत कई संगठनों की ओर घोषित कोटा बंद का अभिभाषक परिषद भी समर्थन करती है। इस दौरान अभिभाषक, टाइपिस्ट, मुंशी व स्टाम्प विक्रेता समेत सभी कार्य पूर्ण रूप से बंद रहेंगे। परिषद की ओर से बिजली कम्पनी का पूर्ण विरोध किया जाएगा।