28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बच्‍चों से करा रहे थे ऐसा काम, सुनकर आपको भी आ जाएगा गुस्‍सा

14 दुकानों से 14 किशोरों को मुक्त कराया
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Zuber Khan

•

Updated: 19 Jun 2018, 8:00 PM IST

child labour

child labour

कोटा. विज्ञान नगर थाना क्षेत्र स्थित मोटर मार्केट में काम कर रहे 14 किशोरों को सोमवार को बालश्रम से मुक्त कराया गया। मानव तस्करी विरोधी यूनिट, बाल कल्याण समिति और चाइल्ड लाइन ने करीब दो घंटे से भी अधिक समय तक यहां कार्रवाई की। समिति अध्यक्ष हरीश गुरुबक्शानी, यूनिट निरीक्षक राजेन्द्रसिंह कविया, एएसआई धर्मराजसिंह राणावत, हैड कांस्टेबल श्योजीराम व राजेश कुमार व टीम ने 14 दुकानों से 14 किशोरों को मुक्त कराया। उनकी उम्र करीब 14 से 17 साल के बीच है। किशोरों में 1 बिहार व शेष राजस्थान के विभिन्न जिलों के हैं। सभी को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया। जहां से 7 किशोरों को टाबर संस्थान और 7 को उत्कर्ष संस्थान में अस्थायी आश्रय दिलाया गया। दुकानदारों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Read More:सेंट्रल जेल में बंद कोटा का डॉन फोन पर दे रहा लोगों को धमकी, कहा-पैसा जमा कराओ, नहीं तो तोड़ देंगे हाथ-पैर

बड़ी खबरें

View All

कोटा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग