26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोटा
कोचिंग की छठी मंजिल से छलांग लगाकर छात्र ने की आत्महत्या
Play video

कोचिंग की छठी मंजिल से छलांग लगाकर छात्र ने की आत्महत्या

कोचिंग स्टूडेंट रविवार को कोचिंग संस्थान की ओर से आयोजित टेस्ट देने झालावाड़ रोड नं. 1 स्थित कोचिंग संस्थान गया था। उसने टेस्ट दिया और बाहर आकर छठी मंजिल की बालकनी से 70 फीट नीचे कूद गया।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Haboo Lal Sharma

•

Updated: 27 Aug 2023, 8:26 PM IST

कोचिंग स्टूडेंट के बढ़ते आत्महत्या के मामलों के बाद पिछले दिनों जिला प्रशासन ने कुछ बिन्दुओं की गाइड लाइन जारी की थी। उसमें रविवार को टेस्ट नहीं लेकर छुट्टी देने के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद एक कोचिंग संस्थान की ओर से रविवार को स्टूडेंट्स को टेस्ट के लिए बुलाया गया। उनमें से एक स्टूडेंट टेस्ट देकर क्लासरूम से बाहर आया और उसने कोचिंग संस्थान की छठी मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली।

विज्ञान नगर थाना पुलिस ने बताया कि मृतक छात्र महाराष्ट्र के लतूर जिले के अहमदपुर निवासी आविष्कार (16) पिछले तीन साल से तलवण्डी क्षेत्र में किराए से रहकर नीट की तैयारी कर रहा था। रविवार को कोचिंग संस्थान की ओर से आयोजित टेस्ट देने झालावाड़ रोड नं. 1 स्थित कोचिंग संस्थान गया था। उसने टेस्ट दिया और बाहर आकर छठी मंजिल की बालकनी से 70 फीट नीचे कूद गया। सूचना पर पुलिस उपाधीक्षक धर्मवीर व थानाधिकारी देवेश भारद्वाज मौके पर पहुंचे। मौका मुआयना करने के बाद शव को पोस्टमार्टम रूम भिजवाया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव मृतक छात्र की नानी व बुआ को सौंप दिया।पुलिस उपाधीक्षक धर्मवीर ने बताया कि छात्र आविष्कार के आत्महत्या करने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

छुटटी के निर्देश के बावजूद टेस्ट के लिए बुलाया
प्रशासन ने कोचिंग संस्थानों को रविवार को छुट्टी रखने के निर्देश दिए थे। गाइड लाइन में स्पष्ट किया था कि रविवार को टेस्ट नहीं लिया जाएगा। बच्चों को पूरी तरह आराम दिया जाएगा, लेकिन प्रशासन के निर्देशों की कोचिंग संस्थान ने पालना नहीं की। प्रशासन भी गाइड लाइन फॉलो हो रही है या नहीं, इसकी प्रभावी मॉनिटरिंग नहीं कर रहा। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी कोचिंग संचालकों के साथ बैठक कर आत्महत्या पर चिंता जताते हुए गाइड लाइन की पालना के निर्देश दिए थे।

पढऩे में अच्छा था
छात्र आविष्कार दसवीं में ही कोटा आ गया था। पिछले तीन साल से नीट की तैयारी कर रहा था। जानकारी में आया है कि पिछले टेस्ट में उसके कम नम्बर आए थे, जिससे वह तनाव चल रहा था। परिजनों ने बताया कि वह पढऩे में होशियार था।

नानी रह रही थी साथ
मृतक छात्र की बुआ ने बताया कि आविष्कार के साथ पिछले एक साल से उसकी नानी धर्मावती रह रही थीं। बुआ तीन दिन पहले ही मिलने आई थी। बुआ ने बताया कि उसने कभी किसी परेशानी के बारे में ना तो नानी को बताया, न मुझे। उसके पिता सरकारी अध्यापक हैं।

बड़ी खबरें

View All

कोटा

राजस्थान न्यूज़