फोन पर फोगिंग, एंटी लार्वा टीम सुस्त
डेंगू के लगातार मामले सामने आने के बावजूद नगर निगम व चिकित्सा विभाग में फोगिंग को लेकर अभी तक कोई कारागर कदम नहीं उठाए। रोजाना डेंगू व स्वाइन फ्लू व अन्य बीमारियों से मौते हो रही हैं। विभाग और निगम का आलम तो यह है फोगिंग के लिए 'फोन' कराने पड़ रहे हैं। सूचना मिलने पर लार्वा नष्ट करने की रस्म भी कुछ दिन से खामोश है। इधर, मंगलवार को सामने आए नए 11 स्वाइन फ्लू पॉजीटिव में कोटा के 7, बारां के 2, झालावाड़ के 2 पॉजीटिव मामले हैं। डेंगू के नए केस में कोटा में 8 व बारां का 1 शामिल हैं।