रविवार को छात्रसंघ चुनाव का प्रचार थम गया, लेकिन प्रत्याशी रात भर मतदाताओं की घेराबंदी करने में जुटे रहे। ज्यादा से ज्यादा छात्रों को अपनी ओर खींचने के लिए उनके हर शौक पूरे किए गए। वोटबैंक मजबूत करने के लिए छात्रों को मतदान से पहले ही अपने खेमों में बंद कर लिया गया। इसके लिए शहर के कई बड़े रिसोर्टस में एसी रूम बुक कराए गए थे। जिनमें छात्र मतदाताओं को ठहराया गया। यहां पर लजीज खाने से लेकर शराब खुलेआम शराब तक परोसी गई। नशे में धुत्त लड़के कहीं हंगामा खड़ा ना कर दें या फिर रिसोर्ट छोड़कर ना चले जाएं इसलिए डीजे, म्यूजिक पार्टी, आर्केस्ट्रा के साथ बड़ी-बड़ी स्क्रीन्स पर फिल्म भी दिखाई गई।