25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Kota / OMG: घर से लापता शिक्षक की मंदिर के पास मिली लाश, उठे कई सवाल

OMG: घर से लापता शिक्षक की मंदिर के पास मिली लाश, उठे कई सवाल

प्रशांत कॉलोनी से सोमवार शाम लापता हुए शिक्षक का शव मंगलवार सुबह हरिपुरा रोड स्थित लोटाखेड़ा हनुमान मंदिर के पास मिला।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Zuber Khan

•

Updated: 8 Aug 2018, 12:08 AM IST

Suspected Death of Teacher

OMG: घर से लापता शिक्षक की मंदिर के पास मिली लाश, उठे कई सवाल

सांगोद. प्रशांत कॉलोनी से सोमवार शाम लापता हुए शिक्षक का शव मंगलवार सुबह हरिपुरा रोड स्थित लोटाखेड़ा हनुमान मंदिर के पास मिला। शव एनिकट के पास अर्धनग्न अवस्था में मिला। सूचना पर मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने शव की बारीकी से जांच की। आशंका जताई जा रही है कि शौच जाने के बाद मृतक को हार्ट अटैक आया जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

BIG NEWS: कोटा में नदियां उफनी, पुलियाओं पर चली चादर, इन गांवों का कट गया सम्पर्क

पुलिस ने बताया कि प्रशांत कॉलोनी निवासी दिनेश मेघवाल (59) सोमवार शाम को घर से लापता थे। देर रात तक भी जब वे घर नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। देर रात को ही थाने में पहुंचकर गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस और परिजन देर रात तक उनकी तलाश में जुटे रहे, लेकिन कहीं पता नहीं चला। इसी बीच मंगलवार सुबह लौटाखेड़ा हनुमान मंदिर पर आने-जाने वाले लोगों को एनिकट के किनारे एक व्यक्ति का शव मिला। शव के पास ही उनकी मोटर साइकिल व पेंट-शर्ट पड़े थे। लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी।

BIG NEWS: पार्वती नदी फिर उफान पर, पुलिया पर 10 फीट पानी, कोटा-श्योपुर और खातौली-सवाईमाधोपुर मार्ग 7 दिन से बंद

सूचना के बाद यहां पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सांगोद पुलिस उप अधीक्षक जसवीर मीणा और थाना अधिकारी महेंद्र मीणा मौके पर पहुंचे और शव की जांच की। उन्होंने वहां मौजूद लोगों से भी मामले को लेकर जानकारी जुटाई। प्रथम दृष्टया जांच के बाद मौत हार्ट अटैक से होना सामने आया है। पुलिस ने मौके पर ही पंचनामा तैयार कर शव का सांगोद अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। दिनेश मेघवाल सांगोद क्षेत्र के मंडीता स्कूल में प्रधानाचार्य के पद पर कार्यरत थे। जिनकी सेवानिवृत्ति में भी महज कुछ माह शेष थे।

- प्रथम दृष्टया मौत हार्ट अटैक से होना प्रतीत होता है। मृतक के शव की गहनता से जांच की गई है। परिजनों से भी चर्चा की है। मर्ग में मामला दर्ज कर लिया है।
- जसवीर मीणा, पुलिस उप अधीक्षक, सांगोद।

- शव पर ना तो किसी तरह के कोई चोंट के निशान है और न ही अन्य किसी तरह की कोई आशंका है। पोस्टमार्टम जांच में शिक्षक की मौत हार्ट अटेक से होना प्रतीत हो रहा है।
-डॉ. ओपी सामर, अस्पताल प्रभारी