कचरा प्वाइंट्स से दो पारी में कचरा उठना था, लेकिन ज्यादातर जबह एक बार भी कचरा नहीं उठता है। फिर भी दो पारी का भुगतान हो रहा।
सभी 65 वार्डों में तीन-तीन टिपर लगा दिए गए, संवेदकों को प्रत्येक टिपर पर हैल्पर लगाना था, आयुक्त के बदलते ही ठेकेदारों ने हेल्पर हटा दिए। भाजपा के एक पार्षद के कुछ टिपर एक माह से कचरा नहीं उठा रहे हैं।
स्थायी कर्मचारियों की भर्ती होने एक अगस्त से शहर में ठेके पर सफाई बंद हो गई, नए सफाई कर्मचारियों पर न तो निगरानी है, और ना ही उन्हें संसाधन मिले।
तत्कालीन आयुक्त खुद अपने चैम्बर में लगी वीडियोवॉल से सफाई से लेकर कचरा परिवहन और ट्रेचिंग ग्राउण्ड पर निगरानी करते थे, कुछ समय से यह व्यवस्था सुचारू नहीं है।
टिपर और कचरा परिवहन करने वाले ठेकेदार शहर में जहां भी खाली जगह दिखती है, अघोषित कचरा प्वाइंट बनाकर डालना शुरू कर देते हैं। शिकायत पर निगम अधिकारी कोई ध्यान नहीं देते।