30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

स्वाइन फ्लू का कहर ..दशहत में लोग

3 बच्चे भी पॉजीटिव मिले मौत के बाद युवक की आई रिपोर्ट, 19 मरीज मिले एक दिन में  
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Shailendra Tiwari

•

Updated: 1 Oct 2018, 10:15 PM IST

kota news

स्वाइन फ्लू का कहर ..दशहत में लोग

कोटा. हाड़ौती अंचल में स्वाइन फ्लू का वायरस कहर बरपाने लगा है। पिछले 5 दिन में ही 5 मौतें होने से लोगों में दहशत व चिकित्सा विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। सोमवार को भी एक महिला व युवक की जिन्दगी स्वाइन फ्लू ने लील ली। इसके अलावा 19 मरीज पॉजीटिव आए हैं। इनमें छोटे बच्चे भी शामिल हैं।


चिकित्सा विभाग के अनुसार, किशनपुरा तकिया निवासी संजू (40) पत्नी लालचंद 29 सितम्बर से एमबीएस अस्पताल के स्वाइन फ्लू वार्ड में भर्ती थी। 30 सितम्बर को जांच में स्वाइन फ्लू की पुष्टी हुई। संजू की सोमवार को मौत हो गई। वहीं, सांगोद क्षेत्र के बालूहेड़ा गांव निवासी हरगोविंद नए अस्पताल में भर्ती था। उसकी सोमवार सुबह मौत हो गई, स्वाइन फ्लू की पुष्टि शाम को आई रिपोर्ट में हुई। सोमवार को 19 मरीज पॉजीटिव आए। इनमें 8 व 11 माह के बच्चों को भी स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। रेजीडेंट डॉक्टर की दो साल की बेटी मानवी भी स्वाइन फ्लू पॉजीटिव है।


5 दिन में 50 पॉजीटिव

पिछले 5 दिन में 50 से ज्यादा लोग स्वाइन फ्लू पॉजीटिव आए हैं।

चिकित्सा विभाग की टीम नहीं पहुंची
किशनपुरा तकिया में पिछले 4 दिन में 2 मौतें हो चुकी हैं। यहां 27 सितम्बर को किशनलाल व 1 अक्टूबर को संजू की मौत हुई। किशनलाल के परिवार में अंजलि नागर भी पॉजीटिव आई है। उसका कोटा में इलाज चल रहा है। गांव के प्रेमचंद नागर को भी स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। बावजूद इसके चिकित्सा विभाग की टीम आज तक गांव में सर्वे करने नहीं आई।

डेंगू 7 व स्क्रब टायफस 4
सोमवार को डेंगू के 7 व स्क्रब टायफस के 4 मामले सामने आए। सभी पीडि़तों को अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है।