22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

2 साल से नहीं है शिक्षक, बच्चे क्या पढेंगे…

बैठक में डोल्या सरपंच नंदलाल मेघवाल ने शिकायत की कि गिरधरपुरा गांव के स्कूल में दो साल से शिक्षक का पद रिक्त है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Shailendra Tiwari

•

Updated: 12 Apr 2018, 1:00 PM IST

Meeting

कोटा .

गांवों विकास को लेकर बुधवार को लाडपुरा पंचायत समिति सभागार में प्रधान राजेंद्र मेघवाल की अध्यक्षता में पंचायत समिति की बैठक हुई। बैठक में गांवों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। जनप्रतिनिधियों ने एक के बाद एक शिकायतों का अम्बार लगा दिया। जिनके समाधान का सम्बंधित अधिकारियों ने जवाब दिया। कई शिकायतों के निस्तारण के आश्वासन देने में अधिकारी भी निरुत्तर नजर आए।

Read More: मेडिकल कॉलेज में गायनिक वार्ड फुल, महिलाओं व बच्चों के लिए बेड खत्म
बैठक में डोल्या सरपंच नंदलाल मेघवाल ने शिकायत की कि गिरधरपुरा गांव के स्कूल में दो साल से शिक्षक का पद रिक्त है। कई बाद बीईईओ को लिखकर दे चुके, लेकिन अभी तक स्कूल में शिक्षक नहीं लगा। इस पर बीईईओ रामबिलास मीणा ने कहा कि शिक्षक नियुक्ति का वे प्रस्ताव सरकार को भेज चुके। नियुक्ति करना सरकार का काम है।

Read More: चोरी की वारदात में सिक्योरिटी गार्ड भी था शामिल, बरामद हुआ चुराया गया माल
पंचायत समिति सदस्य कविता सुमन ने कहा कि बनियानी गांव में 12-14 घंटे लाइट आ रही है। जबकि विद्युत निगम 24 घंटे बिजली देने की बात कह रहा है। विभाग के अधिकारी यह तो बताए कि आखिर शेष बिजली कहां आ रही है। प्रधान ने मामला उठाया कि खेड़ारसूलपुर पीएचसी में डॉक्टर समय पर नहीं आता। दो बार उन्होंने पीएचसी का आकस्मिक निरीक्षण किया तो पीएचसी पर ताला लगा हुआ मिला।

Read More: आरटीयू : बिना अनुमति हुई थी शिक्षकों की पदोन्नति तीसरी कमेटी ने शुरू की विशेष जांच
गोदल्याहेड़ी में पीडब्ल्यूडी द्वारा ग्रामीण गौरव पथ का पंचायत भवन तक निर्माण नहीं किया जा रहा। जबकि मापदंडों में पंचायत भवन तक गौरव पथ बनाने के आदेश है। बैठक में उपप्रधान पदमा शर्मा, कार्यवाहक विकास अधिकारी गेंदालाल गर्ग, ग्रामीण पुलिस उपाधीक्षक महेंद्र सिंह भाटी, रसद विभाग की प्रवर्तन अधिकारी संध्या सिन्हा, पंचायत समिति सदस्य सोनू मेघवाल, महेंद्र मीणा, हरिराम गुर्जर, मांदलिया सरपंच भरत सिंह आदि मौजूद थे।